नई दिल्ली- उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा में उपचुनाव हो रहा है। सुबह 7:00 से लेकर शाम 6:00 बजे तक यहां पर मतदान होगा। इसे लेकर प्रशासन की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए है। जगह-जगह पर पुलिस की तैनाती है। बता दे की घोड़ी उपचुनाव को लेकर सियासी गर्मी काफी दिनों से बढ़ी हुई थी।
बता दे की लगातार चुनावी सरगर्मी के बीच बीजेपी और समाजवादी पार्टी के प्रदेश स्तर के नेता यहां पहुंच कर अपने प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने की अपील करते हुए नजर आ रहे थे।
बता दे कि यहां पर समाजवादी पार्टी की तरफ से सुधाकर सिंह मैदान में है। वही भारतीय जनता पार्टी की तरफ से दारा सिंह चौहान मैदान में है। बता दे कि यहां से 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की तरफ से दारा सिंह चौहान यहां से विधायक बने थे। जिसके बाद उन्होंने पिछले दिनों अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। अब इस बार वह फिर से भारतीय जनता पार्टी से दावेदारी ठोक रहे है।
वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने के लिए घोषित विधानसभा में जनसभाओं को कर चुके हैं। अब देखने वाली बात होगी कि आखिरकार कितना दम किस पार्टी में है। और किस यहां से फतेह मिलती है।
बता दे की घोसी विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग सुबह 7:00 से शुरू हो चुकी है शाम 6:00 बजे तक यहां पर वोटिंग जारी रहेगी। घोसी में सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह के बीच है।