नई दिल्ली- राजस्थान में तीसरे चरण की परिवर्तन संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे है। जहां पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की जमकर तारीफ की है। अब इसके बाद लोग अलग-अलग तरीके के कयास लगा रहे है। 2023 के विधानसभा को लेकर अलग-अलग बातें कहते हुए नजर आ रहे हैं।
बता दे की भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वसुंधरा राजे के लिए एक अच्छा संदेश दिया है।
बता दे कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बाद अब राजनाथ सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की है। इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आकलन कर लीजिए कि राजस्थान में वसुंधरा राजे की जब सरकार थी तो कैसा हुआ करता था और अब यहां कैसी सरकार है। आपको पता चल जाएगा। कि गहलोत सरकार कैसी सरकार है। भ्रष्टाचार में देश में नंबर वन की सरकार बन चुकी है।
आपको बता दे कि दूसरे चरण की परिवर्तन संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाने पहुँचे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दौरे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की तारीफ करते हुए कहा था कि विकास क्या होता है यह वसुंधरा राजे की सरकार ने राजस्थान को बताया था। अमित शाह ने यात्रा को संबोधित करते हुए तारीफ की थी। और उनके कार्यकाल के कामकाज को जमकर सराहा था। साथ ही गहलोत सरकार पर भी जमकर हमला बोला था।