Vastu Tips: घर में वास्तु का एक – एक चीज बहुत महत्वपूर्ण और जरूरी माना गया है, घर में सभी चीजें वास्तु के हिसाब से ही रखी जानी चाहिए। वास्तु अगर बिगड़ता है तो इसका गलत प्रभाव परिवार के सदस्य एवं उनकी तरक्की पर पड़ता है। कई बार हमने देखा है कि मनुष्य के जीवन में लाखों संपत्ति और धन दौलत होने के बाद भी उनके जीवन में सुख शांति और समृद्धि नहीं रहती है।
हमेशा घर में कलेश और तनाव की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में इसका कारण हो सकता है कि आप घर में कुछ ऐसी गलती कर रहे हो जिसके कारण आपके घर का सुख शांति समाप्त हो गया हो। आइए जानते हैं कि आपके कौन सी बुरी आदत है जिसके चलते आपके घर की खुशहाली और तरक्की रुक गई है।
ये भी पढ़े – रजिया सुल्तान को अपने ही नौकर से हो गया था इश्क, जान के खतरे से इस शख्स से यूं रचाई थी शादी
मुगल बादशाह की रंगीन रात के लिए इतने हजार महिलाएं रहती थीं तैनात, फिर अंदर से निकलता था जनाजा
1.जूते और चप्पल जिन घरों के बाहर से आने के बाद व्यक्ति जूते चप्पल पहन कर घर आ जाते हैं। उस घर में भी सुख शांति की कमी आती है। जूते चप्पल के लिए एक निश्चित स्थान होना बहुत महत्वपूर्ण है। भूल कर भी जूते चप्पल को बेडरूम तक नहीं ले जाना चाहिए। जूतों में शनि का प्रतिनिधित्व होता है।
2. झाड़ू – झाड़ू कभी भी मुख्य द्वार के सामने नहीं रखना चाहिए। जिन घरों में ऐसा होता है उन घरों में घर का मुखिया छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ाते रहता है और घर के सदस्यों पर गुस्सा दिखाता है। ऐसे घरों में सुख शांति नहीं रहती है। झाड़ू को एक ऐसे स्थान पर रखें जहां पर झाड़ू को कोई और देख ना पाएं।
3. जूठे बर्तन- भोजन करने के बाद कभी भी महिलाओं को झूठे बर्तन किचन में नहीं छोड़ना चाहिए। इससे लक्ष्मी रूठ जाती है और राहु केतु एवं शनि ग्रह नाराज हो जाते हैं। अगर आप तुरंत बर्तन धो नहीं पा रहे हैं तो आप केवल एक पानी से उसे धोकर इकट्ठा कहीं पर रख दें। उसमें झूठे नहीं छोड़े।
4. दीपक- घर की महिलाएं को हर रोज घी का दीपक जलाकर पूजा स्थान में रखना चाहिए। इसके अलावा शाम को संध्या आरती भी करनी चाहिए और कपूर जलाकर पूरे घर में घुमाना चाहिए। इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और घर में कलेश दूर होते हैं।