Money Plant Totka: हम हरियाली के लिए अक्सर पेड़ – पौधे अपने घर में लगा लेते हैं। पेड़ – पौधे लगाने से घर की रौनक और भी अधिक बढ़ जाती है। वास्तु में भी कई पौधों को बेहद ही अच्छा बताया गया है। आपने देखा होगा कि ज्यादातर लोग अपने घरों में मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं, ताकि पैसों की तंगी दूर हो जाये। आज के बढते दौर में सबको पैसा ही अधिक आवश्यकताएं हैं। वहीं पैसों के लिए हम कई उपाय करते हैं, ताकि हमारे ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे। कई लोग इसके लिए मनी प्लांट को घर में लगाते हैं ताकि उनके घर में बरकत हो और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे और उन्हें सुख समृद्धि प्राप्त हो। कुछ लोग मनी प्लांट को केवल सजावट के तौर पर अपने घरों में लगाते हैं।
शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा-अराधना के लिए खास माना जाता है। इस दिन किए पूजा-पाठ से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। वहीं हमे शुक्रवार को मनी प्लांट की भी पूजा करना चाहिए। इस दिन अगर आप वास्तु के अनुसार कुछ उपायों को करेंगे तो इससे घर पर धन-समृद्धि बनी रहेगी और सकारात्मकता का वास होगा। मनी प्लांट को लोग घर पर केवल सजावट के तौर पर लगाते हैं, लेकिन अगर आप इसे सही विधि और नियम से लगाएंगे तो इससे घर पर बरकत बनी रहेगी।
मनी प्लांट लगाने का सही तरीका
मनी प्लांट को उत्तर पूर्वी दिशा में कभी नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से घर में कलेश बना रहता है, जिसने आपको कई प्रकार की हानि होती है।
लगाने का सही तरीका
मनी प्लांट को लगाने का सही तरीका दक्षिण पूर्वी दिशा होती है, यहां लगाने पर आपके घर में बरकत होती और मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहती है
मनी प्लांट का लेन देन ना करें
कहते हैं कि मनी प्लांट का लेनदेन नहीं करना चाहिए। इससे घर में वास्तु दोष होता है, जिसे घर की शांति में विघ्न पहुंचती है। आपका पैसा तो खर्च होता ही है बल्कि आपकी आयु में भी काफी प्रभाव पड़ता है