UP Schools Timings Changed: अगर आप यूपी में रहते हैं, तो आपके लिए बहुत ही जरुरी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश के गर्वनमेंट स्कूलों की टाइमिंग में अहम बदलाव देखने को मिले हैं। एक अक्टूबर से यूपी के सभी सरकारी स्कूलों का समय बदल दिया गया है। स्कूल खुलने और बंद होने का समय चेंज कर दिया गया है। ये नियम सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी स्कूलों दोनों पर ही लागू किया जायेगा। एक अक्टूबर को रविवार था और आज यानी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी है, अब कल यानी 3 अक्टूबर से नए टाइम टेबल के हिसाब से सरकारी स्कूल खोले जायेंगे। इस बार सर्दियों और गर्मियों की टाइमिंग के साथ ही लंच ब्रेक की टाइमिंग में भी बदलाव देखने को मिला है।
अब स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगे। अभी तक स्कूलों में लंच ब्रेक का समय सुबह 10: 30 बजे से 11 बजे तक का होता था, लेकिन अब इसे चेंज करके 12 से साढ़े 12 बजे तक का कर दिया गया है। स्कूल खुलने पर होने वाली प्रार्थना और योगाभ्यास का समय भी 15 मिनट रखा गया है।
अब क्या होगी नयी टाइमिंग
नये शेड्यूल के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूल 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2023 तक सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक खुले रहेंगे। जबकि, 1 अक्टूबर से 31 मार्च 2023 तक स्कूल की टाइमिंग 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी। स्कूल खुलने के साथ ही 15 मिनट के लिए प्रेयर मीटिंग और योग प्रैक्टिस भी होगी।
कितने बजे होगा लंच ब्रेक
लंच ब्रेक के समय में भी बदलाव देखने को मिला है। गर्मी के सीजन में लंच ब्रेक सुबह 10.30 से 11 के बीच होता है, जबकि ठंड के मौसम में दोपहर 12 से 12.30 बजे कर दिया जाता है। ये नियम यूपी के सभी सरकारी स्कूलों में लागू होगा।
43 इंच वाला 13,499 और 50 इंच वाला 18,499 की कीमत में घर लें जाएं ये SmartTV, नहीं मिलेगा ऐसा मौका
इस बार संडे को खुले रहे स्कूल
इस बार यूपी में सभी प्राइमरी और सेकेंडरी स्कूल रविवार को भी खुले रहे। इन स्कूलों में एक घंटे तक का श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस प्रोग्राम को गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छआंजलि कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया था। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर प्रभात फेरी करवाने के निर्देश भी दिए थे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह था कि बच्चे और शिक्षक अपने स्कूल को साफ रखने की अपनी जिम्मेदारी खुद ही उठाये।