नई दिल्ली- उत्तर प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों और नीतियों का दौर जारी है। इस बीच महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक होने वाली है। इस बैठक से पहले ही यूपी की राजनीतिक दलों के बीच सीट शेयरिंग का मामला बढ़ता जा रहा है। चर्चा हो रही है। यूपी की बात करें तो यहां से समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल ही इंडिया का हिस्सा है। बहुजन समाज पार्टी के बारे में दावा किया जाता है। कि वह आगामी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी।
इंडिया गठबंधन में यूपी से दो दलों की मौजूदगी के बीच दावा है कि राष्ट्रीय लोक दल 12 सीटों पर दावा जता सकता है। दावा है कि पश्चिम यूपी में जातिगत समीकरणों के आधार पर आरएलडी 12 सीटों पर दावा जताएगा। हालांकि अभी तक समाजवादी पार्टी और कांग्रेस इस मामले पर चुप है। वही आरएलडी भी अभी कुछ खुलकर नहीं बोल रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है। कि सपा और आरएलडी आगामी राजस्थान और मध्य प्रदेश चुनाव में कांग्रेस की सहयोगी पार्टियों के साथ सीट बंटवारे की रणनीति के आधार पर आगे के पत्ते खोलेंगे।
यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से 9 बटा तीन सपा और एक कांग्रेस के पास है वही 111 विधायकों के दम पर गठबंधन में शपथ खुद को सबसे आगे लेकर चल रहा है वही आरएलडी का मानना है कि पश्चिम यूपी उसका गण इस आधार पर वह 12 सीटें मथुरा कैराना मुजफ्फरनगर मेरठ बुंदेल शहर अलीगढ़ अमरोहा फतेह सिकरी बागपत अलीगढ़ हाथरस और बुलंदशहर पर दावा जता सकता है। आरएलडी आने वाले वक्त में इन 12 सीटों पर जयंत चौधरी की जनसभाएं भी कर सकती है।
सूत्रों से जानकारी है कि मुंबई में होने वाली बैठक में सीट शेयरिंग पर चर्चा ही हो लेकिन चुनाव के कुछ महीने पहले यानी दिसंबर में एक बैठक हो सकती है जिसमें इस पर आखिरी फैसला लिया जा सकता है।