नई दिल्ली: आप यूपी पुलिस में सिपाही की तैयारी कर रहे हैं तो फिर अब वो वक्त आने वाला है, जब आपकी किस्मत चमक उठेगी। यूपी सरकार की ओर से अब युवाओं को एक बड़ी खुशखबरी दी जाने वाली है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। माना जा रहा है कि योगी सरकार यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का नोटिफिकेश जल्द जारी करने जा रही है, जिसके बाद करीब 20 लाभ युवाओं का इंतजार खत्म हो जाएगा।
यह अधिसूचना तो जुलाई में जारी होने थी, लेकिन किसी कारणवश ऐसा हो नहीं सका। अब जल्द ही पुलिस भर्ती पर ताजा अपडेट मिलने वाली है। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रोन्नति बोर्ड ने तो आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की खबरों में जल्द का दावा किया जा रहा है।
इतने हजार पदों पर होगी भर्ती
आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि यूपी पुलिस में कितने सिपाहियों की भर्तियां होनी हैं, जिसे जानना बेहद जरूरी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड अब जल्द ही 52600 से ज्यादा कांस्टेबल के पदों पर भर्तियां निकालने जा रहा है। इसका नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा।
इसके लिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और प्री-मेडिकल टेस्ट और उसके बाद डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन का दौर शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया अंततः UPPRPB द्वारा घोषित की जाएगी। इसके लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आप सभी विवरण आराम से चेक कर सकते हैं।
फटाफट यहां पहुंचकर करें आवेदन
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में आप आवेदन करने चाहते हैं तो आपको कहीं भी धक्के खाने की जरूरत नहीं होगी. आप आराम से नोटिफिकेशन के लिए UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in देखते रहें। डिटेल नोटिफिकेशन आपको ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और अन्य अपडेट सहित सभी विवरण देना होगा।