नई दिल्लीः अगर आप देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में यूपी पुलिस की तैयारी कर रहे हैं तो फिर यह खबर बहुत ही कीमती साबित होने जा रही है। यूपी पुलिस में सिपाही के पदों का नोटिफिकेशन आने का सभी बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो अब खत्म होने जा रहा है।
माना जा रहा है कि राज्य सरकार जल्द ही यूपी पुलिस में सिपाही भर्ती की अधिसूचना जारी करने वाली है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। अगर ऐसा हुआ तो फिर यह महीना सड़कों पर दौड़ रहे युवाओं के लिए किसी सोने पर सुहागा जैसा होगा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने नोटिफिकेशन भेजने की तारीख का ऐलान आधिकारिक तौर पर कोई ऐलान नहीं किया गया है।
जानिए कितने पदों पर निकलेंगी भर्तियां
अगर आप यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की तैयारी कर रहे हैं तो प्लीज बिल्कुल भी देर नहीं करें। आप जमकर अपनी स्टडी में लगे रहे, क्योंकि बार-बार ऐसे मौके नहीं आते हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रोन्नति बोर्ड अब जल्द ही पदों पर बंपर भर्तियों की अधिसूचना जारी करेगा, जिसकी चर्चा खूब हो रही है।
नोटिफिकेशन के जारी होने के बाद ही 62,424 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिय भी शुरू दी जाएगी। पुलिस भर्ती में आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा। इसके लिए सबसे पहले तो आप 12वीं क्लास पास होना बहुच ही जरूरी है। इसके साथ ही आवेदन करने के लिए आपकी मिनिमम आयु 18 साल से मैक्सिमम 26 साल होना जरूरी है।
इन पदों पर होगी भर्ती
उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती में आप जल्द ही आवेदन कर मौके का फायदा प्राप्त कर सकते है, जिससे पहले आपको पदों का विवरण जानना होगा। इस शॉर्ट नोटिस के अनुसार कुल 62,424 पदों पर पुरुष और महिला कांस्टेबल, SI और अन्य पदों पर भर्ती होगी। पुलिस भर्ती में 2,699 कांस्टेबल, 2,833 जेल वार्डन, 2,469 सब इंस्पेक्टर सिविल, 2,430 रेडियो ऑपरेटर, 927 कंप्यूटर ऑपरेटर, 545 लिपिक कैडर और 521 स्पोर्ट्स कोटा नागरिक पुलिस शामिल किए गए हैं।