Unlucky Plants For Home: एक तरफ जहां कई इंडोर प्लांट्स (Indoor Plants) को घर में लगाकर खूबसूरती को बढ़ाया जाता है। वहीं, वास्तु की मानें तो कुछ ऐसे भी पौधे होते हैं, जिन्हें घर में लगाने से किस्मत खराब हो सकती है। वास्तु कहता है कि इन पौधों को घर में लगाने से बचाना चाहिए। फेंगशुई (Feng Shui) के अनुसार घर में किसी भी पौधे को लगाने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लेना चाहिए। गलत प्लांट्स को घर में लगाने से नेगेटिव एनर्जी का संचार होता है। इतना ही नहीं घर में हमेशा तनाव का माहौल भी बना रहता है। आइए जानते हैं कौन से हैं वो पौधे जिन्हें हमें नहीं लगाना चाहिए।
कैक्टस
ये पौधा नकारात्मक एनर्जी को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसलिए इसे घर में गलती से भी नहीं लगाना चाहिए। इस पौधे को लगाने से घर में हमेशा तनाव का माहौल बना रहता है। ये पौधा आपकी खुशियों को तहस – नहस कर सकता है।
हाइड्रेंजिया
हाइड्रेंजिया एक ऐसा इंडोर प्लांट है, जिसे घर में लगाने से शरीर अस्वस्थ होने लगता है। इसके साथ ही आपका स्ट्रेस भी बढ़ता चला जाता है। ये पौधा आपको अमीर से गरीब भी बना सकता है।
अमरबेल
वास्तु की मानें तो घर में अमरबेल का पौधा कभी भी नहीं लगाना चाहिए। यह घर में नेगेटिव एनर्जी फैलाता है, इस पौधे के आगमन से ही घर में कलह-कलेश होने शुरू हो जाते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.)