UIDAI UPDATE: आधार कार्ड में कितनी बार बदल सकते हैं नाम, पता और आयु? जानकर चौंक जाएंगे आप

Avatar photo

By

Vipin Kumar

Aadhar Card News: आधार कार्ड एक जरूरी डॉक्यूमेंट है जिसके बिना तमाम काम बीच में लटक जाते हैं। अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं तो फिर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आधार कार्ड में कोई गलती या फिर बना हुआ नहीं तो आपका किसी बैंक में अकाउंट भी ओपन नहीं हो सकेगा।

इसके साथ ही आईटीआर फाइल भी नहीं कर सकेंगे, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आधार कार्ड नहीं होने पर आपको किसी सरकारी योजना का फायदा भी नहीं मिल सकेगा। इसलिए जरूरी है कि आप अपने आधार कार्ड में जो भी कमियां हैं उसे दुरुस्त करवा लें जिससे किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।

आर्टिकल में हम नीचे बताने जा रहे हैं कि आधार कार्ड में जन्मतिथि, नाम और एड्रेस को कितनी बार आराम से अपडेट कर सकते हैं।

आधार कार्ड से मिल रहा कई सुविधाओं का लाभ

भारत सरकार की तरफ से अब कई ऐसी स्कीम चलाई जा रही हैं, जिनका फायदा लोगों को बड़े स्तर तक मिल रहा है। आप आधार कार्ड पास होने पर ही इन तमाम सुविधाओं का फायदा प्राप्त कर सकते हैं नहीं तो दिक्कतों का सामना करना होगा। इसमें सरकारी योजनाएं व सब्सिडी और पेंशन या छात्रवृत्ति से जुड़ी चीजें हैं।

आपके पास आधार काकर्ड नहीं तो फिर सब्सिडी वाले राशन मिलने में भी दिक्कतें आ सकती हैं। इतना ही नहीं आप कितनी बार आधार कार्ड अपडेट करा सकते हैं, यह भी जानना होगा। भारत में बड़ी संख्या में सरकार की तरफ से आधार कार्ड बनवाने का काम किया गया था, जिसकी वरीयता लगातार बढ़ती जा रही है।

जानिए कितनी बार बदल सकते हैं जानकारी

आप आधार कार्ड पर जीवन भर में दो बार अपना नाम बदलवा सकते हैं। विवाह के बाद नाम बदलने की स्थिति में य काम करवा सकते हैं, जिसके लिए आपको कहीं भटकने की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा जीवन काल में एक बार लिंग बदलवा सकते हैं।

अगर आपकी जन्मतिथि अपडेट होने की आवश्यकता नहीं लेकिन कई बार आपको इसकी वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि अगर आप इसे ठीक करा सकते हैं। इसके लिए आपको जरूरी डॉक्यूमेंट्स होने जरूरी हैं। आधार कार्ड पर अपना पता अपडेट करने की कोई सीमा नहीं है। जैसे ही आप कहीं दूसरी जगह के निवासी होते हैं तो उसे आधार कार्ड पर अपडेट करा सकते हैं।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App