UBSE 10th & 12th Compartment Result 2023 Out: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (यूबीएसई) ने आज यानी 8 सितंबर, 2023 को कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए यूबीएसई स्क्रूटनी परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी है, वे आधिकारिक वेबसाइट – ubse.uk.gov.in पर अपने रिजल्ट को देख सकते हैं। परिणाम दसवीं और बारहवीं दोनों कक्षाओं के लिए जारी किये गए हैं। बता दें कि शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने परीक्षा परिणाम घोषित किया है।
नोटिस जारी करते हुए लिखा गया कि जिन भी कैंडिडेट्स के इंस्पेक्शन रिजल्ट्स और सर्टिफिकेट मार्क शीट्स में चेंज हुआ है, उनके बारे में जानकारी स्कूलों को भेज दी गई है। जिनकी भी एग्जामिनेशन रिजल्ट/कैटेगरी/मार्क्स में कोई भी बदलाव भी किया गया है, वे अपने स्कूल के प्रिंसिपल से संपर्क कर सकते हैं और नई मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा जिन भी छात्रों का नाम लिस्ट में नहीं है, उनके रिजल्ट में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।
How to check the UBSE Board 10th, 12th Compartment result 2023?
– सबसे पहले यूबीएसई स्क्रूटनी परिणाम 2023 को ऑनलाइन देखने के लिए आपको आधिकारिक पोर्टल पर जाएं – ubse.uk.gov.in पर जाना होगा।
– अब, यहां पर आपको Results नाम का सेक्शन नजर आएगा, इस पर क्लिक करें।
– क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जायेगा, जहां आपको जिस क्लास का रिजल्ट देखना है उसके लिंक पर क्लिक करना होगा।
– अब आपको दसवीं या बारहवीं के लिंक पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर नजर आ जायेगा।
– अब, CTRL+F कमांड का उपयोग करके अपना रोल नंबर खोजें
– आप अन्य किसी भी विषय में जानकारी पाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।