नई दिल्ली। ड्राई फ्रूट्स का हमारे दैनिक जीवन में भरपूर उपयोग होता है। जैसे मिठाई, लस्सी, हलवा, खीर, शेक आदि में डालकर लोग ड्राई फ्रूट खाना पसंद करते हैं, इसके अलावा बहुत से लोग सादे ड्राइफ्रूट्स भी खा लेते हैं। ड्राई फ्रूट्स हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद बताया गया है लेकिन यह आसानी से पचता नहीं है। सर्दी के मौसम में अगर इनका रोजाना सेवन किया जाए तो हमारे शरीर में गर्मी बनी रहती है। अगर ड्राई फ्रूट्स का सेवन ज्यादा मात्रा में किया जाए तो पेट खराब होने की संभावना हो सकती है।
इसमें बादाम और अखरोट पहले स्थान पर आते हैं जिसके ज्यादा सेवन से पेट दर्द है या फिर लूज मोशन की शिकायत हो सकती है। लेकिन अगर ड्राई फ्रूट्स को कुछ सावधानियों के साथ खाया जाए तो यह नुकसान के बजाय आपको बहुत ज्यादा फायदा पहुंचाते हैं।
आइए जानते हैं कि अखरोट को पानी में भिगोकर खाने के क्या-क्या फायदे मिलते हैं
डायबिटीज
डायबिटीज पेशेंट है तो आपको भीगे हुए अखरोट जरूर खाने चाहिए। इससे आपको बहुत से फायदे मिलते हैं, बहुत से स्टडी में यह पाया गया है कि रोजाना दो से तीन भीगे हुए अखरोट खाने से व्यक्ति को टाइप टू डायबिटीज होने का खतरा कम होता है। अखरोट ब्लड शुगर लेवल को कम करने का काम करता है।
हड्डियां मजबूत होती है
अखरोट को हड्डी और दांतो की मजबूती के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है। अखरोट में अल्फा लिनोलेनिक एसिड पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत करने का काम करता है। रोजाना सुबह भीगे हुए अखरोट जरूर खाने चाहिए।
स्ट्रेस
अगर लोग ज्यादा स्ट्रेस में रहते हैं तो उन्हें रोजाना भीगे हुए अखरोट खाना चाहिए, इसके सेवन से स्ट्रेस कम होता है इसके साथ ही आपको बेहतर नींद आती है। आपको बता दें कि अखरोट में मेलाटोनिन होता है जो अच्छी नींद लाने का काम करता है साथ ही यह ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने का काम करता है।
सूखे अखरोट खाने के बजाय भीगे हुए अखरोट के फायदे
अखरोट को कच्चा खाने के बजाय अगर आप ही से भिगोकर खाते हैं तो इसका फायदा ज्यादा मिलता है। इसलिए रात में दो अखरोट को भिगोकर सुबह खाली पेट खाना चाहिए यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है और कई बीमारियों से भी निजात दिलाता है।