Surya Grahan 2024: अब से चंद घंटों बाद लगने जा रहा है साल का लंबा और भयानक सूर्यग्रहण, क्या अमेरिका में मचेगी तबाही?

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024) तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है, जिससे सूर्य का कुछ या पूरा प्रकाश पृथ्वी तक पहुंचने से अवरुद्ध हो जाता है। आज यानी 8 अप्रैल को साल का पहला और लंबा सूर्यग्रहण (Surya Grahan 2024 India Time) लगने जा रहा है।

8 अप्रैल, 2024 को होने वाला सूर्य ग्रहण काफी विशेष है, क्योंकि यह उत्तरी अमेरिका से दिखाई देने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। आज लगने वाला साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन दुनियाभर के कई हिस्सों में नजर आएगा।

8 अप्रैल को लगने वाला ये सूर्यग्रहण अमेरिका में इसे साफ देखा जा सकेगा। अमेरिका में इस ग्रहण को लेकर खास तैयारियां की गई हैं। यहां की सरकार सूर्यग्रहण की हानिकारक किरणों को लेकर चिंतित है। अमेरिका के कई इलाकों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। वहीं, विमान यातायात और हवाईअड्डों को भी ग्रहण के असर को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

 

ग्रहण का समय और अवधि

शुरुआत: 8 अप्रैल, 2024, रात 9:12 बजे (IST)
खत्म: 9 अप्रैल, 2024, रात 2:22 बजे (IST)
अवधि: लगभग 5 घंटे 25 मिनट

क्या सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा?

दुर्भाग्य से, पूर्ण सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। यह सूर्य अस्त होने के कुछ घंटों बाद, भारतीय समयानुसार रात 9:12 बजे शुरू होगा। संपूर्णता रात 10:08 बजे IST पर शुरू होगी, और ग्रहण 9 अप्रैल को 2:22 बजे IST पर समाप्त होगा।

सूर्यग्रहण की कुछ खास बातें

यह ग्रहण 50 सालों में सबसे लंबा ग्रहण माना जा रहा है। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जो 54 साल बाद लगने जा रहा है। आखिरी बार ऐसा 1970 में हुआ था। इस ग्रहण के दौरान कुछ समय के लिए पृथ्वी पर अंधेरा छा जाएगा, यानी सूर्य पूरी तरह से ढक जाएगा।

ग्रहण का वैज्ञानिक और ज्योतिषीय महत्व

विज्ञान में ग्रहण को एक प्राकृतिक घटना माना जाता है, जबकि ज्योतिष में इसे बहुत ही ज्यादा अशुभ माना जाता है। शास्त्रों के मुताबिक, ग्रहण लगने के दौरान हमें कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए। चूंकि भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

इन बातों का रखें ध्यान

सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से देखना खतरनाक साबित हो सकता है। ग्रहण को देखने के लिए विशेष सोलर फिल्टर वाले चश्मों का ही इस्तेमाल करें।

लिंक पर क्लिक करके देखें लाइव स्ट्रीम

हालांकि भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा, लेकिन आप कई अंतरिक्ष संस्थाओं द्वारा किए जा रहे लाइव स्ट्रीम के जरिए सूर्यग्रहण को देख सकते हैं।

Click Here: https://www.youtube.com/watch?v=2MJY_ptQW1o

Click Here: https://www.youtube.com/watch?v=P9M_e3JbpLY

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App