नई दिल्ली- उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सपा के विधायक दारा सिंह चौहान ने शनिवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को भेजे गए पत्र में उन्होंने इस्तीफा की पेशकश की है बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी छोड़ सपा में शामिल हुए थे। दारा सिंह चौहान एक बार फिर भाजपा में शामिल हो सकते अटकले लगाई जा रही है। कि वह बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।
बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले दारा सिंह चौहान भाजपा छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे वहीं दारा सिंह ने मऊ के घोसी विधानसभा से जीत हासिल की थी अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी हफ्ते दारा सिंह चौहान को बीजेपी में जॉइन होने की संभावना जताई जा रही है। 2024 के चुनाव से जुड़ा होने के कारण राजनैतिक गलियारों में इसकी चर्चा खूब हो रही है।
वही लोगों ने कहा कि ऐसे नेता दलबदलू होता है जो हर चुनाव में पार्टी बदल देते हैं कुछ लोगों ने कहा कि समाजवादी पार्टी नेताओं का सम्मान नहीं करती इसलिए कुछ नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। लेकिन कुछ लोगों ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं का सम्मान करती अब देखने वाली बात यह है। कि आखिरकार 2024 को लेकर क्या रणनीति बनती है। कौन से नेता किस पार्टी से चुनाव लड़ कर कहां पर स्थापित होता है।
विधानसभा अध्यक्ष को शपथ पत्र सौंपने के दौरान शपथ पत्र में लिखा था मैं दारा सिंह चौहान वर्तमान विधानसभा सदस्य 354 घोसी जिला मऊ अपनी विधानसभा की सदस्यता से अपना त्यागपत्र देता हूं। त्यागपत्र सामने आने के बाद अब अलग अलग तरीके के कयास लगाए जा रहे हैं। लोग अलग-अलग तरीके की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब देखने वाली बात यह है कि आखिरकार क्या रणनीति बनती है और दारा सिंह किस पार्टी में शामिल होते हैं।