नई दिल्ली- दिल्ली के पॉश इलाके मालवीय नगर में दिनदहाड़े एक लड़की का लोहे की रॉड से मर्डर कर दिया गया। वारदात कमला नेहरू कॉलेज के पास एक पार्क में हुई सिर पर हमला करने से लड़की बुरी तरह जख्मी हो गई। जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के आरोपी मौके से फरार हो गए है।
दिल्ली में 24 घंटे के भीतर दो हत्यारों ने लोगों में सनसनी फैला दी दिल्ली के पॉश इलाके मालवीय नगर में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक लड़की का मर्डर हो गया। वही 1 दिन पहले डाबरी इलाके में एक बिल्डर की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
जानकारी के मुताबिक मालवीय नगर के कमला नेहरू कॉलेज में पढ़ने वाली करीब 22 23 साल की लड़की पर एक पाठ में लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया सिर पर लोहे की रॉड मारने से बुरी तरह से लड़की जख्मी हो गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई हत्या के आरोपी मौके से फरार चल रहे हैं। फिलहाल घटना की जानकारी होते ही डीसीपी साउथ मौके पर पहुँच गए है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जांच शुरू कर दी फिलहाल पुलिस कॉलेज और आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा आरोपी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर चुकी है।
दक्षिण दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर चंदन चौधरी ने बताया कि कमला नेहरू कॉलेज में पढ़ने वाली लड़की अपने किसी दोस्त के साथ पार्क में आई थी तभी उस पर किसी ने रोड पर हमला कर दिया यहां यंग लड़के लड़कियां घूमते हैं। भारत के पास भी कॉलेज भी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है। कि लड़की पार्क में करने की आ गई।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालवीय ने 24 घंटे के भीतर महिलाओं की हत्या होने पर महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि दिल्ली में जहां एक महिला को उसके घर के अंदर गोली मार दी थी। वहीं दूसरी तरफ मालवीय नगर जैसे पॉश इलाके में लड़की को राड से मारा गया दिल्ली बेहद असुरक्षित है। किसी को फर्क नहीं पड़ता सिर्फ अखबारों की खबरों में लड़कियों का नाम बदल जाता है। अपराध नहीं रुकते है।