नई दिल्ली, Weather Update: इस बार पड़ रही कड़ाके की सर्दी में दिल्ली, राजस्थान, यूपी, बिहार, झारखण्ड, पंजाब, हिमाचल सहित कई राज्यों में शीत लहर ने रिकार्ड तोड़ दिया है। कल यानी 1 जनवरी से नया साल शुरू हो गया है।
नए साल की शुरुआत से ही कड़ाके की सर्दी महसूस हो रही है। घने कोहरे की वजह से लोगों का बुरा हाल हो गया है। भीषण ठंड की वजह से हाथ-पैर सुन्न पड़ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि शरीर में कुछ काम करने की हिम्मत ही नहीं बची हुई है।
खासकर किचन में जाने की तो हिम्मत ही नहीं हो रही है। लोग खुद को काफी असहज महसूस कर रहे हैं। देशभर में भयंकर सर्दी की वजह से लोगों का बुरा हाल हो रखा हुआ है। कुछ राज्यों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास पहुंच गया है।
Cold Day to Severe Cold Day conditions likely to continue over many parts of Punjab, Haryana, Uttar Pradesh and Rajasthan during next 3 days and decrease thereafter.
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 2, 2024
तापमान दिनों – दिन लुढ़कते हुए ही चला जा रहा है। अधिकतम तापमान में गिरावट से सर्दी का अधिक सितम महसूस हो रहा है। पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड से तापमान सामान्य से काफी चला गया है।
Daily Weather Briefing Hindi (02.01.2024)
YouTube : https://t.co/ufi0AGQ8qp
Facebook : https://t.co/S0GRdIHiMn#weatherupdate #fogalert #punjabweather #delhiweather@aaiofficial @dgcaindia @railminindia @DelhiAirport@moesgoi @DDNewslive @ndmaindia @airnewsalerts pic.twitter.com/SauyLifeKn— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 2, 2024
दिनभर कोहरे की धुंध देखने को मिल रही है। बिहार की बात करें तो तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने देश के मध्य भागों में शीतलहर की चेतवानी जारी कर दी है। IMD के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत के हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिल जायेगा।
हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में 2 और 3 जनवरी, 2024 को भीषण से अति भीषण ठंड का दिन (न्यूनतम तापमान ≤10°C) होने की संभावना है। pic.twitter.com/rl9Hh9Hrez
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 2, 2024
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की मानें तो अगले 12 घंटे तक घने कोहरे की आशंका नहीं जताई गई है। हालांकि, बर्पीली हवाओं ने लोगों को कापने पर मज़बूर कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में अभी और भयंकर सर्दी देखने को मिलेगी।
राजस्थान के कुछ स्थानों में 2 और 3 जनवरी, 2024 को भीषण से अति भीषण ठंड का दिन (न्यूनतम तापमान ≤10°C) होने की संभावना है। pic.twitter.com/JJsB1E8NTX
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 2, 2024
इसके साथ ही तेज हवाओं के साथ ही शीतलहर भी बढ़ेगी।IMD के मुताबिक, अगले एक हफ्ते तक राजधानी दिल्ली में कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है। अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री के नीचे रहने का अनुमान है।
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में तापमान में भारी गिरावट
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर जगहों पर शून्य से नीचे पारा गिर गया है। पंजाब और हरियाणा के कई क्षेत्र में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। यहां के लोगों की हालत खराब हो गई है।
Dense to very dense fog likely to continue over some parts of plains of Northwest & East India during next 3 days and gradually decrease thereafter. pic.twitter.com/eQtSKmQZeY
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 2, 2024
इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी
हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में 2 और 3 जनवरी, 2024 को भीषण ठंड (न्यूनतम तापमान ≤10°C) होने की संभावना है।
राजस्थान के कुछ स्थानों में 2 और 3 जनवरी को भीषण ठंड (न्यूनतम तापमान ≤10°C) दर्ज की जा सकती है। पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में 2 तारीख को रात के समय में घना कोहरा (दृश्यता <50 मीटर) होने की संभावना है।
कई शहरों में जीरो विजिबिलिटी
शहर | तापमान (सेल्सियस) |
---|---|
भोपाल | 0 |
अजमेर | 0 |
बीकानेर | 0 |
लखनऊ | 0 |
वाराणसी | 0 |
बहराइच | 0 |
बरेली | 0 |
पटियाला | 0 |
देहरादून | 0 |
दिल्ली | 10-12 |
इलाका | तापमान (सेल्सियस) |
---|---|
उत्तर प्रदेश | 6 डिग्री सेल्सियस |
राजस्थान | 6-9 डिग्री सेल्सियस |
दिल्ली | 10-12 डिग्री सेल्सियस |
दक्षिण राजस्थान | 10-12 डिग्री सेल्सियस |
उत्तरी मध्य प्रदेश | 10-12 डिग्री सेल्सियस |
राज्य | क्षेत्र | स्थिति |
---|---|---|
हिमाचल प्रदेश | मैदानी क्षेत्र | येलो अलर्ट, घने कोहरे की चेतवानी, उड़ानें और ट्रेनें प्रभावित हैं। |
उत्तर भारत | विभिन्न क्षेत्रों में | न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम, अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे रह सकता है। |
जयपुर | शहर | घने कोहरे से विजिबिलिटी कम, हवाई और रेल सेवाएं प्रभावित,कई विमानों को डायवर्ट किया गया और ट्रेनें देरी से चल रही हैं। |
जम्मू | जम्मू एयरपोर्ट | उड़ानें देरी से पहुंचीं, यात्रियों को परेशानी हुई। |
चंडीगढ़ | शहर | अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री, सर्दी से बुरा हाल। |
हरियाणा | राज्य | दिन के तापमान में गिरावट से भीषण ठंड पड़ रही है। |
चंडीगढ़ | शहर | अधिकतम तापमान (11.8°C) और न्यूनतम तापमान (9.2°C) |