नई दिल्ली. Rajasthan Staff Selection Board Animal Attendant Recruitment 2024.सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे कैडिडेंट के लिए राजस्थान में अच्छा मौका मिला है, अगर आप जानवरों से प्यार करते हैं और इस फील्ड में जुड़ काम करना चाहते हैं, तो आप को आरएसएमएसएसबी एनिमल अटेंडेंट भर्ती में अप्लाई करना का अच्छा मौका दे रहा है। आय़ोग ने फिर से अप्लाई करने की लिंक खोल दी है।
राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड ने फिर से एनिमल अटेंडेंट के बंपर पद के आवेदन की लाइन खोल दी है, जिससे इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन करने से चूक गए है, तो समय रहते अपने योग्यता के अनुसार अप्लाई कर सकते हैं। इस खबर में आप को जरुरी डीटेल्स मिल जाएगी।
राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड एनिमल अटेंडेंट भर्ती 2024 खास डेट्स
दरअसल इससे पहले भर्ती में अप्लाई करने की लास्ट डेट 11 नवंबर 2023 थी, लेकिन आयोग ने फिर से एप्लीकेशन लिंक खोल कर लाखों कैडिडेंट को फिर से मौका दिया है, जिससे अब 17 फरवरी 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं।
राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड इस एनिमल अटेंडेंट भर्ती अभियान के तहत कुल 5934 पदों पर भर्ती कर रहा है, जिससे फटाफट अप्लाई कर सकते हैं।
राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड एनिमल अटेंडेंट भर्ती में ये है जरुरी योग्यता
ऐसे कैडिडेंट को राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड एनिमल अटेंडेंट भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, तो किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सेकेंडरी या इसके समकक्ष परीक्षा पास और राजस्थान की संस्कृति और देवनागरी सिक्रप्ट में लिखी हिंदी की वर्किंग नॉलेज की योग्यता रखने वाले कैडिडेंट अप्लाई कर सकते हैं, और आयु सीमा के मामले ये एज लिमिट 18 से 40 साल तक है।
राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड एनिमल अटेंडेंट भर्ती 2024 के लिए देना होगा इतना शुल्क
अगर आप इस राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड एनिमल अटेंडेंट भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो 600 रुपये शुल्क देना होगा और आरक्षित श्रेणी के लिए शुल्क 400 रुपये देय होगा।
राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड एनिमल अटेंडेंट भर्ती 2024 में ऐसे करें अप्लाई
इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए कैडिडेंट को ध्यान देने वाली बात ये हैं कि, राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड एनिमल अटेंडेंट भर्ती 2024 में आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे। जिससे आप आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।