नई दिल्ली– राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अब जुबानी जंग शुरू हो गई है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने खुद इस चीज को स्वीकार कर लिया। कि राजस्थान में चुनाव हार रहे लेकिन उनके नेता मंत्री इस चीज का दावा कर रहे हैं कि चुनाव हम जीतेंगे जब पार्टी का नेता खुद इस चीज को मान रहा है। कि मैं चुनाव हार रहा हूं। उसके बाद कुछ पार्टी के छोटे नेता कह रहे हैं। हम चुनाव जीत रहे हैं। लेकिन इस बार राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी परचम लहराने जा रही है।
हम आपको बता दे की भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सांसदी बोर्ड प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करें और भारतीय जनता पार्टी ने जो लिसन में चीन नेताओं के नाम डाले हैं। वह इस बार अपनी अपनी विधानसभा से जीत कर विधानसभा पहुंचेंगे क्योंकि देश में जिस तरीके से का विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। वैसा ही विकास राजस्थान की जनता चाहती है।
भारतीय जनता पार्टी की तरफ से 9 अक्टूबर को 41 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी गई अब इसके बाद कांग्रेस के नेता मंत्रियों की नजर अपने केंद्रीय नेताओं की तरफ है। कि आखिरकार कांग्रेस पार्टी कब अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करती है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि जब पार्टी का मुखिया खुद इस चीज को स्वीकार कर चुका है। कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार नहीं बनने वाली तो छोटे नेट क्यों अपने आप को जीता हुआ बता रहे हैं।
हम आपको बता दें कि 25 नवंबर को राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत से चुनाव मैदान में है। वही कांग्रेस की तरफ से नेता सरकार रिपीट करने का दावा कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कई बार मंच से संबोधित करते हुए कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार राजस्थान में बनेगी राजस्थान की जनता को कांग्रेस का विकास समझ में आया है। कांग्रेस का प्यार समझ में आया है। कांग्रेस हर गरीब मजदूर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती है। यह राजस्थान की जनता को समझ में आया है।