नई दिल्ली: राजस्थान विधानसभा चुनाव में 25 नवंबर यानी कल वोट डाले जाएंगे, जहां सभी राजनीतिक दलों ने एड़ी से चोटी तक जोर लगाया। शुक्रवार को दिनभर प्रत्याशियों ने डोर टू डोर प्रचार कर वोट मांगे। राज्य की 200 में से 199 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत कल ईवीएम में कैद हो जाएगी।
एक सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर की मौत हो गई थी, जिसकी वजह से यहां चुनाव टाल दिया गया है। राजस्थान विधानसभा चुनाव में कहने के लिए तो कई राजनीतिक दल एड़ी से चोटी तक जोर लगा रहे हैं। राज्य में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच माना जा रहा है।
सीएम अशोक गहलोत द्वारा कराए गए विकास कार्यों पर जीतने का दावा कांग्रेस कर रही है तो बीजेपी भ्रष्टाचार, लाल डायरी महिला सुरक्षा रोजगार जैसे मुद्दे उठाकर वापसी की कोशिश में लगी है।
जानिए चुनावी ममैदान में कितने प्रत्याशी मेदान में
राजस्थान विधानसभा चुनाव में में दो सौ सीटों पर कुल 2605 उम्मीदवारों के जरिए 3436 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। नाम वापसी के बाद कुल 1875 प्रत्याशी चुनावी मैदान में बचे। 25 नवबंर को होने वाले चुनाव में कुल 5 करोड़ 25 लाख 38 हजार 105 मतदाता अपने वोट डालेंगे।
वोटर्स सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक अपने चहेते प्रत्याशी को वोट दे सकेंगे। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी के मुताबिक, राजस्थान में शाम 6 बजे प्रचार खत्म हो गया था। शनिवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे मतदान संपन्न कराया जाएगा।
राज्य में किस पार्टी को बहुमत मिलेगा, यह 3 दिसंबर को तय होगा। चुनाव अधिकारी के अनुसार चुनाव प्रचार बंद होने के बाद चुनाव प्रचार को लेकर कोई सियासी दल या प्रत्याशी जनसभा या रोड शो नहीं कर सकेगा।
जानिए कितनी जगह डाले जाएंगे वोट
राजस्थान विधानसभा चुनाव में अगर मतदान केंद्र की बात करें तो राज्य में कुल 51,900 हजार मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 383 सहायक मतदान केंद्र होंगे। इसमें 9,500 क्रिटिकल मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वोटिंग से 90 मिनट पहले मॉक पोल होगा।
जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले साल 2018 में विधानसभा चुनाव हुए थे, जिसमें कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर परचम लहराया था। बीते 32 साल की बात करें तो हर पंचवर्षी योजना में सत्ता परिवर्तन होती रहती है।