नई दिल्ली- राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने ANI से बातचीत करते हुए कहा कि महिलाओं के साथ राजस्थान में अत्याचार हो रहा है। दुष्कर्म के 2 लाख मुकदमे दर्ज कराए गए है। यह एक ऐसा प्रदेश है। जहां पर बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है। सड़कों पर चलने से घबराती है ऐसा प्रदेश जहां महिलाएं घर से निकलने में डरती है। आगे उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराधिक घटनाएं राजस्थान में हुई है। 54 महीने में 10 लाख से अधिक घटनाएं हो चुकी है।
आगे उन्होंने कहा कि करीबन 33 हजार रेप की घटनाएं राजस्थान में घट चुकी है। 7500 हत्त्या कांग्रेस की गहलोत सरकार में हो चुकी है। यानी कि रोजाना 18 से 20 दुष्कर्म के मामले रोज हो रहे है। और गहलोत सरकार में 10 हत्याएं प्रतिदिन हो रही है। लेकिन गहलोत सरकार चुप है। कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
बता दे पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आगे बातचीत के दौरान कहा कि दुष्कर्म की घटनाओं में राजस्थान देश में नंबर वन प्रदेश बन गया है। मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही और राजस्थान सरकार पूरी तरह से शांत है।
आगे उन्होंने कहा की जिस तरीके से हमारी महिलाओं के साथ, हमारी बेटियों के साथ, हमारे बच्चों के साथ, व्यापारी समाज के साथ, दलितों के साथ, घटनाएं घट रही है। इस गहलोत सरकार प्रताड़ित किया जा रहा है। उनके साथ पहले दुष्कर्म होता है। उसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जाता है। इतने घिनौने काम को करवाने में गहलोत सरकार कुछ बोलती ही नहीं है। जब भारतीय जनता पार्टी सामने आती है। उसके बाद पूरे मामले का खुलासा होता है। सच सामने आता है। आखिरकार गहलोत सरकार क्या कर रही उनके गृह क्षेत्र में कितनी घटनाएं हो रही है। आंख बंद करके बैठने वाली यह सरकार कुछ जनता देख रही है।
#WATCH महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराधिक घटनाएं राजस्थान में हुई हैं। 54 महीने में 10 लाख से अधिक घटनाएं हुई हैं। महिलाओं के साथ अत्याचार और दुष्कर्म के 2 लाख मुकदमें दर्ज़ कराए गए हैं। दुष्कर्म की घटनाओं में राजस्थान नंबर वन प्रदेश बन गया है। मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में… pic.twitter.com/J89waoIZJ7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2023
उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं की 7 घटनाएं जो घट रही यह पूरी तरह से चरम सीमा पर है। यह घटनाएं कैसे रुकेंगे और किस तरीके से महिलाओं को न्याय मिल सकेगा। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे प्रदेश में जहां पर महिलाओं की इज्जत को सर आंखों पर रखा जाता आज वही पर महिलाओं के साथ दुष्कर्म होता है। मुख्यमंत्री आवास के 5 किलोमीटर दूरी पर 10 साल के बच्चे के सामने महिला का रेप होता है। इसी तरह एक लड़की के साथ रेप होता है। और उसे गोली मारी जाती है। ऐसे हजारों मामले कितने मामलों का जिक्र करें गहलोत सरकार आखिरकार कहां है। पूरी तरीके से शांत बैठी है। और महिलाओं के साथ अत्याचार दुष्कर्म और गोलियों से मारकर हत्या की जा रही।