नई दिल्ली- राजस्थान में विधानसभा चुनाव की सियासत तेज है इस बीच कांग्रेस की तरफ से कल देर शाम 7 गारंटी राजस्थान की जनता के सामने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रखी है। जिसमें से छात्र-छात्राओं को लैपटॉप और 15 लख रुपए बीमा जैसी योजनाएं शामिल है अब इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर पलटवार किया उन्होंने क्या कुछ कहा लिए हम आपको बताते हैं।
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले ही चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 25 लख रुपए देने की बात कही थी। लेकिन आज तक एक भी मरीज को एक भी व्यक्ति को 25 लाख की स्वास्थ्य सहायता नहीं मिली राजस्थान सरकार और कांग्रेस सरकार की तरफ से यह दी जा रही गारंटी या पूरी तरह से खोखली है इसमें कोई दम नहीं है।
आपको बता दे की राजस्थान में विधानसभा चुनाव की सियासत तेज है। यहां पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी आमने-सामने कड़ी टक्कर में बहुजन समाज पार्टी और छोटे-छोटे दल पूरी ताकत से चुनाव मैदान में कोशिश कर रहे लेकिन यहां पर भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत से चुनाव मैदान में है।और एक बार सत्ता में वापसी करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस भी सरकार रिपीट करने का दावा कर रही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक के बाद एक गारंटी राजस्थान की जनता के सामने रख रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री और जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तरफ से दी गई 7 गारंटीयों मे में से सातों को झूठा करार दे दिया है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तरफ से अभी तक पुरानी घोषणाएं पूरी नहीं हो चुकी एक भी घोषणा 2018 के विधानसभा चुनाव के समय की गई अभी तक नहीं पूरी हुई अब एक बार फिर से राजस्थान सरकार खोखली गारंटी राजस्थान को दे रही है।
यही नहीं केंद्रीय मंत्री ने बयान देते हुए आगे कहा कि कांग्रेस की गहलोत सरकार 4 साल पहले भी आठवीं दसवीं और बारहवीं में पास करने वाले बच्चों के लिए लैपटॉप देने की बात कही थी लेकिन आज तक गहलोत सरकार उसे पूरा नहीं कर पाई है। यही नहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावर ने आगे कहा कि आज भी वह बच्चे मुख्यमंत्री और कांग्रेस सरकार का मुंह देख रहे कि कब 93 हजार विद्यार्थी कांग्रेस सरकार उन्हें लैपटॉप दे 93000 राजस्थान के विद्यार्थी आज भी इंतजार कर रहे हैं।
राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होना है इसको लेकर सियासत तेज हो गई। अब हर किसी के मन में एक सवाल है कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच किसे अपना मुख्यमंत्री और किसे अपना विधानसभा का विधायक चुना जाए इस पर विचार कर रही है। फिलहाल हर एक खबर से हम आपको सबसे पहले रूबरू कराते रहेंगे।