नई दिल्ली– 2023 के आखिरी में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होना है। जिसको लेकर सियासी पारा गर्म होता जा रहा है। इस बीच एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। और भारतीय जनता पार्टी के प्रचार से दूर रहने वाली वसुंधरा राजे की तस्वीर अशोक गहलोत के साथ चर्चा का विषय बन गई है। अब आखिरकार इस तस्वीर में ऐसा क्या है जो कि भारतीय जनता पार्टी के लिए मुश्किलें बना सकती है। नीचे खबर में जानिए
राजस्थान चुनाव से पहले एक कार्यक्रम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और वर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दोनों एक साथ दिखाई दिए। दोनों एक कैमरे पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। जैसे ही यह तस्वीर सामने आई अब अटकलें का बाजार शुरू हो गया। बता दे की वसुन्धरा राजे इस बार भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार से काफी दूरियां बना रखी है और उन्होंने परिवर्तन संकल्प यात्रा में भी हिस्सा नहीं लिया है।
जैसे ही वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत की तस्वीर एक साथ सामने आई वैसे ही राजस्थान की राजनीति में भूचाल आ गया। बता दे की एक कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और भारतीय जनता पार्टी की गद्य नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे साथ में नजर आ रही है।
बताया जा रहा है कि राजस्थान के एक क्लब के उद्घाटन के मौके पर वसुंधरा राजे की अशोक गहलोत से मुलाकात हुई थी। वहां विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी और एल ओ पी राजेंद्र राठौड़ समेत अन्य लोग भी मौजूद थे।
कल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजस्थान के जयपुर में रैली होने जा रही है। रैली से पहले इन तस्वीरों की सोशल मीडिया पर वायरल होना चर्चा का विषय बन गई। बता दे की राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार तेजी से चल रहा है। और आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रिय चेहरे के रूप में दो बार की मुख्यमंत्री और पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे इससे सक्रियता क्यों दिखाई नहीं दे रही है। इस सवाल का जवाब देने की स्थिति में राजस्थान भारतीय जनता पार्टी में कोई नहीं यह भी साफ नहीं है। कि भारतीय जनता पार्टी वसुंधरा राजे को चुनाव से दूर क्यों रख रही या वसुंधरा राजे खुद चुनाव से दूर है।
जब भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश स्तर के नेताओं से सवाल किया गया कि आखिरकार परिवर्तन संकल्प यात्रा से मुख्यमंत्री रह चुकी वसुंधरा राजे दूर क्यों है। इस पर चुनाव प्रबंधन समिति के मुखिया नारायण ने बताया कि जैसे जेपी नड्डा और अमित शाह जी दिखाई दे रहे हैं। वैसे ही वसुंधरा राजे भी राष्ट्रीय स्तर की नेता है। और बड़े चुनाव प्रचार में वह आती इसलिए वह छोटे चुनाव प्रचार में दिखाई नहीं दे रही है।
ऐसे में अटकलें तेज हो गई है। आखिरकार किस तरीके से राजस्थान में चुनाव होता। और किस तरीके से यहां पर कौन सी पार्टी विजय होती है। इस पर नजर रहेगी लेकिन इस समय की बड़ी खबर पर चर्चाएं तेज है।