नई दिल्ली राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लेकर सरगर्मियां तेज है। इस बीच राजस्थान के कांग्रेस के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा बयान सामने आया है।जिसमें उन्होंने यह साफ किया कि इन नेताओं को टिकट नहीं मिलेगा ऐसे कौन से नेता है। जिन्हें टिकट नहीं मिलना है। लिए खबर में नीचे विस्तार से बताते हैं।
जानकारी के अनुसार हम आपको बता दें कि 25 नवंबर को राजस्थान में मतदान होना है। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में पूरी ताकत से चुनाव मैदान में है। और एक बार राजस्थान में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है ।इस बीच कांग्रेस की तरफ से अभी तक उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं हुई बहुत लंबे समय से लिस्ट का इंतजार हो रहा है। लेकिन उसके पहले ही कांग्रेस के गहलोत सरकार की तरफ से बयान आया है। जिसमें कुछ नाम को फाइनल करने की बात कही गई है।
कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता काफी लंबे समय से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। इसके लिए लगातार कांग्रेस नेता कार्यकर्ता जनता के बीच में जाकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए जरूर नजर आ रहे हैं। लेकिन उनमें एक निराशा भरी आंखों के साथ केंद्र की तरफ भी देखते हुए नजर आ रहे हैं।
कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से अभी तक लिस्ट में कोई भी नाम सामने नहीं रखा गया है।
लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तरफ से बिना आधिकारिक घोषणा के पहले ही अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया अभी हाल ही में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी राजस्थान के दौरे पर थी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से काफी देर तक बातचीत की और पार्टी के कई कार्यकर्ताओं के साथ तो उन्होंने बैठक भी इसके बाद यह संकेत लगाए जा रहे हैं।
जिले के सभी पार्टी मौजूदा विधायकों और निर्दलीय ओम प्रकाश मंडल को टिकट देने के संकेत दिए अब क्या कुछ होता है। इस पर लगातार नजर बनी रहेगी।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी अपने एक दिवसीय दौरे पर कल राजस्थान पहुंची थी। जहां पर उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र की सरकार सिर्फ जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। आज तक विकास के नाम पर केंद्र सरकार ने कुछ नहीं किया बस हिंदू मुस्लिम करती आई है।