नई दिल्ली –राजस्थान में 23 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। इससे पहले नेताओं के आरोप और प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। एक दूसरे पर नेता गंभीर आरोप लगा रहे है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पहली लिस्ट जारी कर दी गई। 30 अक्टूबर से अधिसूचना जारी होगी और उसके बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पद बयान चर्चाओं में बना हुआ है।
सबसे पहले हम आपको बता दे कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जारी की गई। पहली लिस्ट में 7 सांसदों को शामिल किया गया है। यानी कि भारतीय जनता पार्टी अब सांसदों के भरोसे राजस्थान और मध्य प्रदेश में चुनावी कर खेल रही है। यानी कि अपने नए फुल फार्मूले को राजस्थान में भी उन्होंने उतार दिया है। अब इसे लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तरफ से बड़ा बयान दिया गया है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे इस दौरान उन्होंने कहा कि एक बार फिर बीआरसीपी के मुद्दे को भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उठाया है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 25 ऐसे सांसद हैं। जिन पर गंभीर आरोप है यही नहीं वह राजस्थान के एक जिले चूरू में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के टिकट बंटवारे को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि यह तो उनकी बहुत बड़ी हार मैं मानता हूं। इतने सांसदों को टिकट देना बताता है। कि कांग्रेस पार्टी से कितना हार चुके हैं। और सांसदों को इसीलिए मैदान में उतर जा रहा है।
Rajasthan Opinion Poll 2023: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के काम से कितना खुश है राजस्थान की जनता, सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने भाषण में कहा कि जिन सांसदों को भारतीय जनता पार्टी चुनावी मैदान में उतर रही उन सांसदों ने 25 सालों में क्या किया और अपने 5 साल के कार्यकाल में उन्होंने क्या कुछ किया यह जनता बहुत अच्छे से जानती है यह लोकसभा का चुनाव हार जाते इसलिए भारतीय जनता पार्टी ने इन 25 सांसदों को राजस्थान में उतारने का फैसला लिया। यही ने उन्होंने कहा कि दिल्ली में किसी भी योजना के बारे में राजस्थान की पैरवी किसी सांसद ने आज तक नहीं की आरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नेता नहीं करवा पाए हैं।
Rajasthan Opinion Poll 2023: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के काम से कितना खुश है राजस्थान की जनता, सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आगे कहा 23 नवंबर को वोटिंग होगी और 3 दिसंबर को राजस्थान का परिणाम आएगा और मुख्यमंत्री एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी का होगा और कांग्रेस सरकार राजस्थान में रिपीट करने जा रही है।