Bhojpuri hot : भोजपुरी गानों ने इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा कर रखी है। भोजपुरी इंडस्ट्री के गाने लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। दरअसल लोग इन गानों को देखना और सुनना काफी पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा लोग गाने को शेयर भी तेज़ी से कर रहे हैं। भोजपुरी गाना को उनके कलाकारों की वजह से काफी पसंद किया जाता है। अब सोशल मीडिया पर भोजपुरी इंडस्ट्री का एक गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को पसंद भी आ रहा है।
हम यहां पर जिस गाने के बारे में बात कर रहे हैं उस गाने का नाम है Banglawali Jangala Se Line Mareli । इस गाने में भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव नजर आ रहे हैं और उनके साथ में भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा रानी चटर्जी भी मौजूद है। रानी चटर्जी (Rani Chatterjee ) और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का रोमांस लोगों की धड़कनें बड़ा रहा है।
इसे देखने के बाद आप भी उनके दीवाने हो जाएंगे गाने के अंदर देखा जा सकता है की रानी चटर्जी किसी गार्डन में से निकल रही है वही खेसारी लाल यादव ने देखने के बाद अपने होश को बैठते हैं और उनके पीछे-पीछे चलने लग जाते हैं जिसके बाद दोनों का रोमांस शुरू होता है यह गाना देखते ही देखते अब वायरल हो रहा है।
इस गाने के बोल लिखे हैं आजाद सिंह ने। गाने को जानम फिल्म से लिया गया है। इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने कल्पना के साथ मिलकर गाया है। गाने के अंदर दोनों की केमिस्ट्री और रोमांस देखकर लोगों का भी बुरा हाल है। इन दोनों का रोमांस लोगों की धड़कन बढ़ा रहा है। इस गाने के व्यूज के बारे में बात करें तो इस गाने को अब तक अट्ठारह लाख लोगों ने देख लिया है और 50 हजार से ज्यादा लोगों ने इस गाने को लाइक किया है।
खेसारी लाल यादव के बारे में बात करे तो उनका जन्म 15 मार्च 1986 को बिहार की सीवान में हुआ। खेसारी का असली नाम शत्रुघ्न कुमार यादव है। कई हिट एल्बम देने के बाद खेसारी ने एक्टिंग के क्षेत्र में कदम रखा और यहां भी वह छा गए। उनकी पहली फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ है, जिसमें वह स्मृति सिन्हा के साथ नजर आए थे।