नई दिल्ली– राजस्थान में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है इस बीच केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है. बता दे की 25 नवंबर को मतदान होना है जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत से राजस्थान में चुनाव मैदान में है वहीं कांग्रेस भी पूरी ताकत से चुनाव रिपीट करने का दावा कर रही है। आइए हम आपको नीचे बताते हैं कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर क्या बड़ा बयान दिया है।
जानकारी के अनुसार आपको बता दे कि भारतीय जनता पार्टी अपने केंद्रीय नेताओं को राजस्थान एक के बाद एक भेज रही है और खुद केंद्रीय स्तर के नेता जो राष्ट्रीय नेताओं में जाने जाते हैं।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस राजस्थान के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 बार द्वारा कर चुके हैं। यानी की 11 जनसभाएं प्रधानमंत्री मोदी की राजस्थान में हो चुकी है यही नहीं भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेता एक के बाद एक लगातार राजस्थान दौरे पर है। और राजस्थान में फतह हासिल करने के लिए जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।
हम आपको बता दें कि अपने एक दिवसीय दौरे पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल राजस्थान पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने सत्ता धारी पार्टी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कहा कि जब से राजस्थान के मुख्यमंत्री पद पर काबिज हुए हैं। तब से राजस्थान में बेरोजगारी महंगाई से लोग परेशान हो गए। यही नहीं राजस्थान की महंगाई राष्ट्रीय औसत से ज्यादा होती जा रही है।
उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना सदा उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी गुड गवर्नेंस की बात करते हैं। या विषय किसका है आज हम आपको बताएंगे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा जो कैंप चला जा रहे वह राहत कैंप नहीं है बल्कि यह महंगाई राहत कैंप खोल रही जिस तरीके से पूरा राजस्थान महंगाई की मार चल रहा है। और कांग्रेस के झूठे वादों से जूझ रहा है। यह आने वाले समय में राजस्थान की जनता कांग्रेस सरकार को जवाब देगी और भारतीय जनता पार्टी की भारी बहुमत के साथ राजस्थान में सरकार बनेगी।