नई दिल्ली- राजस्थान में साल के आखिरी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा समेत तमाम पार्टियों के नेता टिकट पाने की होड़ में लगे हुए हैं। लेकिन इस बीच दैनिक भास्कर के APP के सर्वे में यह चौंकाने वाली बात सामने आई है। राजस्थान की जनता 44% वर्तमान विधायकों को दोबारा उम्मीदवार के रूप में नहीं देखना चाहती है। वहीं सर्वे में यह बात भी सामने आई है। कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता वसुंधरा राजे और पूर्व डिप्टी सीएम व कांग्रेस नेता सचिन पायलट को लोग फिर से उम्मीदवार के तौर पर देखना चाहते हैं।
जोधपुर जिले की सरदारपुर सीट से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पिछले 25 साल से विधायक हैं। इस बार भी उनके समर्थन में जनता की एक तरफ राय सर्वे में लोगों ने उन्हें ही उम्मीदवार के तौर पर पहली पसंद बताया है। वही पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र सोलंकी को लोगों ने दूसरी पसंद बताया है।
अगर टोंक विधानसभा सीट की बात की जाए तो इस सीट से सचिन पायलट को लोगों ने पहली पसंद बताया है। दूसरी पसंद के तौर पर लोग जिस उम्मीदवार को देखना चाहते हैं उसका नाम मोइनुद्दीन निजाम है। झालावाड़ जिले की झालरापाटन सीट से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे साल 2003 से लगातार चुनाव जीतती आ रही है। जनता एक बार फिर से उन्हें उम्मीदवार के तौर पर देखना चाहती है। वहीं लोगों की दूसरी पसंद के तौर पर संजय जैन ताऊ का नाम सामने आया है।
दिग्गज कांग्रेसी नेता परसराम की पोती दिव्या मदेरणा को लोग जोधपुर की ओसिया सीट से दोबारा उम्मीदवार के रूप में देखना चाहते हैं। वहीं धौलपुर जिले की राज खेड़ा सीट से मौजूदा विधायक रोहित भी उम्मीदवार के तौर पर जनता की पहली पसंद बने हुए कांग्रेस नेता व पूर्व वित्त मंत्री सिंह के बेटे है।