नई दिल्ली- राजस्थान में 2 महीने बाद विधानसभा का चुनाव होना है। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से परिवर्तन यात्रा 200 विधानसभा पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं कांग्रेस पार्टी भी पीछे नहीं है। गांव-गांव विधानसभा सभा जाकर अपने पार्टी की तरफ मतदान करने की अपील कर रही है।
इस बीच एक सर्वे में बड़ा खुलासा हुआ है और राजस्थान के सबसे लोकप्रिय नेता को जानने के लिए इस सर्वे ने 2023 के विधानसभा चुनाव को भी आईना दिखा दिया। आइए जानते हैं कौन है सबसे लोकप्रिय नेता
राजस्थान में जब यह जानने का प्रयास किया गया कि विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा किस नेता और किस पार्टी की तरफ जनता वोट डालना चाहती है। तो इस पर प्रदेश की जनता ने सबसे पॉपुलर नेता चुना जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। हैरानी वाली बात यह है। कि इसमें नेता सचिन पायलट एक नहीं बल्कि दो नेताओं से पीछे चल रहे हैं।
सर्वे में सबसे बड़ा खुलासा हुआ जिसमें राजस्थान की 38 परसेंट जनता वर्तमान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपना फेवरेट नेता मानते हैं। और उनका कहना है कि एक बार फिर से वह राज के मुख्यमंत्री बनने योग्य है और वह बनेंगे। दूसरे नंबर पर बीजेपी के दिग्गज और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हैं जिनका 26 परसेंट लोगों ने पसंद किया वहीं कांग्रेस के सचिन पायलट को 25% लोगों ने अपना फेवरेट नेता माना है।
अगर इस सर्वे की माने तो राजस्थान में कांग्रेस की सरकार फिर से बनती हुई दिखाई दे रही परिवर्तन होता हुआ कहीं से नजर नहीं आ रहा है। इसका मतलब है कि कांग्रेस की सरकार रिपीट होने की संभावना है। सर्वे में 2023 के विधानसभा चुनाव में 200 सीटों में से कांग्रेस को 97 से 105 सीट मिलने का अनुमान जताया गया। वहीं बीजेपी को 97 और बीएसपी को चार सीट मिलने की संभावना जताई गई है।