नई दिल्ली– राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज है। हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिरकार राजस्थान में किसकी सरकार बनने जा रही हैं। किसकी तरफ जनता का रुझान है इस बीच कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा बयान सामने आया है। अशोक गहलोत ने बयान देते हुए एक कहा कि बीजेपी के हाई कमान व अमित शाह के दिल में आग लगी हुई है कि राजस्थान सरकार काम कर रही राजस्थान सरकार जनता के लिए काम कर रही इस चीज को पचा नहीं पा रहे हैं।इसलिए वह लगातार राजस्थान का दौरा कर रहे हैं यही नहीं अशोक गहलोत ने और क्या कहा नीचे खबर में विस्तार से जानिए
जानकारी के अनुसार आपको बता दे की एक कार्यक्रम में पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि 2020 में सरकार पर आए संकट की कहानी दोहराई जाएगी। अशोक गहलोत ने आगे संबोधित करते हुए कहा कि 2020 में भी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत लगाई थी। कि किसी तरह से गहलोत सरकार को गिराया जा सके लेकिन सरकार गिराने के मंसूबे पूरे नहीं हो सके। इसके बाद अमित शाह के दिल का दर्द लगता उछलता हुआ दिखाई दे रहा है। हर किसी को यह पता है कि भारतीय जनता पार्टी 2020 में राजस्थान में सरकार गिराने की फिराक में थी।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आगे संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान की जनता एक बार फिर से कांग्रेस पर भरोसा करने जा रही है। और राजस्थान में कांग्रेस सरकार रिपीट होने जा रही जितना भी किसानों का कर्जा है।
इस बार सारा कर्जा माफ कर दिया जाए आगे उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता मेरे साथ राजस्थान सरकार ऐसे समय में पूरे प्रदेश वासियों के साथ थी। और राजस्थान की पूरी जनता उसे समय सरकार के साथ खड़ी थी। जिस समय विपक्षी दल सरकार को गिराना चाहते थे।
Delhi Crime News: दिल्ली में घंटों सड़क पर पड़ा रहें शव, पुलिस सीमा विवाद खेलती रही, जानें पूरा मामला
इसलिए आज राजस्थान की सरकार किसानों मजदूरों गरीबों सहयोग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। और 2023 के राजस्थान में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में फिर से कांग्रेस की सरकार रिपीट होने जा रही है।
बता दे की साल 2020 में गहलोत सरकार पर राजनीतिक संकट छाया हुआ था। जिसमें उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की वजह से सरकार गिरती गिरती बची थी। बता दे कि सचिन पायलट अपने मंत्रियों सहित विधायकों से बगावत करने के बाद मानेसर में जाकर बैठ गए थे। उसके बाद गहलोत सरकार बड़े मुश्किलों में बच पाई थी।