Lucky Plants: कहते हैं घर में पेड़ लगाने से हरियाली आती है और घर का माहौल हमेशा अच्छा बना रहता है। इतना ही नहीं लोग हमेशा स्वस्थ रहते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आपके घर में लगे पेड़ पौधे आपकी किस्मत बदल सकते हैं? जी हां वास्तु की मानें तो घर में लगे हुए प्लांट्स आपकी किस्मत भी चमका सकते हैं। आपको रातोंरात गरीब से अमीर भी बना सकते हैं। यदि आपका भाग्य साथ नहीं दे रहा है, तो इन पौधों को घर में लगाकर आप तरक्की पाने के साथ अपने मुकाम को भी हासिल कर सकते हैं। घर की खूबसूरती और हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ ये पेड़ शुभ भी माने गए हैं। तो आईये एक नजर डालते हैं इन पौधों पर….
अनार का पौधा
वास्तु की मानें तो इस पौधे को घर में लगाने से कर्जे से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही घर में समृद्धि आती है। आप इस पौधे को घर के अंदर या फिर गार्डन में लगा सकते हैं।
हल्दी का पौधा
हल्दी का इस्तेमाल खाना बनाने के साथ ही चोट को सही करने के लिए भी किया जाता है। हल्दी के पौधे से घर में नेगेटिव एनर्जी नहीं होती है। इस पौधे को वास्तु में भी काफी अच्छा बताया गया है। ये पौधा घर में धन – दौलत लेकर आता है।
मनी प्लांट
मनी प्लांट का पौधा ज्यादातर घरों में आपको देखने को मिल जायेगा। इस पौधे को आप किसी भी नर्सरी से खरीदकर लगा सकते हैं। इस पौधे को घर में लगाने से धन – धान्य की कोई कमी नहीं रहती है। घर का माहौल भी काफी अच्छा रहता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.)