नई दिल्ली- एसडीएम ज्योति मौर्य के रिश्तों को लेकर होमगार्ड कमांडेड मनीष दुबे पर लगे गंभीर आरोपों की जांच पूरी हो गई है। डीआईजी होमगार्ड प्रयागराज रेंज संतोष कुमार सिंह ने जांच रिपोर्ट होमगार्ड मुख्यालय को सौंप दी है।
एसडीएम ज्योति मौर्य केस में महोबा के होमगार्ड जिला कमांडेंट मनीष दुबे का नाम भी उछला है। ज्योति मौर्य के रिश्तो को लेकर होमगार्ड कमांडेड मनीष दुबे पर लगे गंभीर आरोपों की जांच पूरी हो गई। जिसमें वह दोषी पाए गए। अब उनके निलंबन की सिफारिश की जा रही है। बता दे 3 सप्ताह से या प्रकरण इंटरनेट मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।
मनीष दुबे को लेकर डीआईजी होमगार्ड संतोष सिंह ने अपनी जांच रिपोर्ट डीजी होमगार्ड बीके मोड को सौंप दी है। मनीष मनीष दुबे के तीन मामलों का जिक्र करते हुए विभाग की छवि को धूमिल करने का दोषी पाया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर मनीष दुबे के निलंबन की सिफारिश कर दी गई। जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी जिसके बाद मनीष दुबे पर कार्यवाही होनी तय है।
जानकारी के अनुसार जांच में मनीष दुबे के तीन मामलों का जिक्र किया गया है। पहला एसडीएम ज्योति मौर्य के साथ उनके संबंध और जिसकी वजह से विभाग की छवि धूमिल हुई है दूसरा मामला अमरोहा जिले का है। बताया जा रहा है। कि मनीष दुबे के खिलाफ अमरोहा में एक महिला होमगार्ड ने भी आरोप लगाया था।
कमांडेंट मनीष दुबे अकेले में उससे मिलने के लिए बुलाते हैं और जब महिला होमगार्ड मिलने नहीं गई। तो उसकी छुट्टी पर रोक लगा दी महिला होमगार्ड ने इस मामले की शिकायत डीजी होम से की थी।
जांच रिपोर्ट में तीसरी शिकायत में मनीष दुबे की पत्नी का भी जिक्र है। जिसमें मनीष दुबे की पत्नी ने जांच के दौरान लिखित बयान देकर आरोप लगाया कि शादी के बाद मनीष दुबे अब उससे 80 लाख रुपए दहेज मांग रहे है।
बता दें कि इस मामले में जांच के दौरान पहले एसडीएम ज्योति मौर्य को तलब किया गया। तो उन्होंने कोई भी बयान देने से इंकार कर दिया लेकिन बाद में डीआईजी होमगार्ड संतोष सिंह को लिखित बयान देते हुए कहा कि उनके पति आलोक मौर्य का उनसे विवाद चल रहा है। जिसकी उन्होंने प्रयागराज के धूमनगंज थाने में एफ आई आर दर्ज करवाई है। मामला कोर्ट में लंबित है। उनको जो कुछ कहना होगा कोर्ट में कहेंगी।