पशुपित पारस का मोदी कैबिनेट से इस्तीफा! चिराग के चाचा का अगला कदम क्या?

Avatar photo

By

Vipin Kumar

LOKSABHA ELECTION 2024: बिहार में एनडीए का कुनबा खिसकता दिख रहा है। सीट शेयरिंग में पशुपति पारस का पत्ता कटने से वे एनडीए से नाराज बताए जा रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पशुपति पारस ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। अभी आधिकारिक रूप से तो कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन समाचारों में यह बड़ा दावा किया जा रहा है।

बिहार में एनडीए सीट शेयरिंग की बात करें तो बीजेपी 17, जेडीयू 16, एलजेपी को 5, हम 1 और एक सीट अन्य पार्टी को दी गई है। हाजीपुर सीट चिराग पासवान के खाते में जाने से वे नाराज बताए जा रहे थे। बिहार में एनडीए का सीधा मुकाबला आरजेडी से होना है, जिसके लिए बीजेपी की कोशिश है कि घटक दलों के साथ लेकर चले।

सीट बंटवारे में पशुपित पारस को किया नाराज

बिहार सीट बंटवारे में एनडीए का बंटवारा तो गया, लेकिन केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के नेतृत्व वाले एलजेपी के दावे को नजरअंदाज किया गया। उसे एक भी सीट नहीं दी गई है। यहां भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए बीजेपी महासचिव व बिहार मामलों के प्रभारी विनोद तावड़े ने यह बड़ा ऐलान किया।

यह पहली बार होगा जब भाजपा को बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जद (यू) की तुलना में अधिक सीटें मिली हैं। महासचिव व राज्यसभा सदस्य संजय झा, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित गठबंधन के अन्य घटक दलों के नेता भी मौजूद रहे थे।

पशुपित के नाराज होने से अब कयास लगाए जा रहे हैं कि उनका अगला कदम क्या होगा। क्या पशुपति पारस अकेले चुनाव लड़ेंगे या फिर इंडिया गठबंधन का हिस्सा होंगे। हालांकि इस पर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है।

चुनाव आयोग ने तारीखों का किया ऐलान

देशभर में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है, जिसका पहला चरण 19 अप्रैल से शुरू होगा। आखिरी यानी सातवें चरण की वोटिंग 1 जून 2024 को होगी, जिसका नतीजा 4 जून को आएगा। बिहार में सभी 40 सीटों पर सात चरणों में चुनाव होना है, जिसे लेकर सभी राजनीतिक दल ने एड़ी से चोटी तक जोर लगा रहे हैं।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App