नई दिल्ली: आंतकियों का पनाहगार बनकर दुनियाभर में सफाई दे रहा पाकिस्तान खुद ही हमलों की चपेट में है। पाकिस्तान में आतंकियों ने सुरक्षाबलों के काफिले पर हमला कर दिया, जिससे 9 सैनिकों की जान चली गई, जबकि 20 अन्य घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।
आंतकी हमले के बाद घटना स्थल के चारों ओर सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया। हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक एक तालिबान ने ली है। इस आत्मघाती आंतकी हमले की जानकारी खुद पाकिस्तान सेना ने दी है, जिसके बाद कार्यवाहक पीएम ने शोक व्यक्त किया है।
यहां हुआ हमला
पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी यानी पख्तूनख्वा में वीरवार को आतंकियों ने निशाना बनकार सेना के काफिले के आत्मघाती हमला कर दिया। हमलावर ने इस घटना को बाइक से अंजाम दिया, जिसे वाहनों में टक्कर मारी। इसमें नौ सैनिकों की मौत हो गई, 20 अन्य घायल बुरी तरह से घायल हुए।
हमले की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर भारी सुरक्षाबल तैनात कर दिए। हमला इतना भयंकर था कि सैनिकों के वाहन के भी परखच्चे उड़ गए। हमले के बाद कानून प्रवर्तक तुरंत पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। इसके साथ ही हमले के अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है, जहां अभी किसी के होने का सुराग नहीं मिला।
पीएम ने ने जताया दुख
आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के कार्यवाहक पीएम अनवारुल हक काकर ने X (पूर्व में ट्विटर) पर हमले पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने इस तरह के कामों को पूरी तरह से निंदनीय बताया और कहा कि उनकी संवेदनाएं मारे गए व घायलों के परिवारों के साथ हैं। जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान में इन दिनों आंतकी गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। यह आत्मघाती हमला प्रतिबंधित आंतकी संगठन ने किया है। कुछ दिन पहले आतंकियों ने पुलिस को निशाना बनकर हमला किया था, जिसमें कुछ जवानों की मौत हो गई थी।