नई दिल्ली Social Media Viral: आप जहां पर काम करते हैं वहां कभी लेट तो पहुंचें होगें इसके बाद बॉस की डाट के साथ में काम की शुरुआत हुई होगी। ऐसा अक्सर सभी विभागों में होता है। लेकिन एक ताजा माजरा आया है जिसको जानकार आप दंग रह जाएंगे। दरअसल ये किस्सा जयपर का है। जहां पर बॉस के द्वारा दिया गया नोट कर्मचारी को दिए गए नोटिस का जवाब कुछ ऐसा दिया जिसके बाद इसकी चर्चा सोशल मीडिया काफी जोरों-शोरो से हो रही है।
जयपुर के कोटी के एक कर्मचारी ने बॉस के नोटिस के जवाब में ये कहा कि आप भी स्वंय कभी समय पर नहीं आते हैं। इसलिए में भी समय पर नहीं आता हूं। कर्मचारी का जवाब सोशल मीडिया पर आ गया। कोटा से लेकर जयपुर तक ये लेटर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ऐसा लेटर देखकर हर कोई हंस रहा है।
इसे भी पढ़ें- गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार मुफ्त में दे रही एलपीजी सिलेंडर, फटाफट उठाएं लाभ
जानें क्या था मामला
दरअसल मुख्य अभियंता जीएस बैरवा ने 14 जुलाई को अपने ऑफिश का अचानक से निरीक्षण किया था। इसमें सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर आईए कार्यालय में काम करने वाले सीए द्वितीय अजीत सिंह सीट पर नहीं थे। हाजिरी रजिस्टर में उनके हस्ताक्षर भी नहीं थे। अजीत सिंह के अनुपस्थित मिलने पर मुख्य अभियंता ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। 17 जुलाई सिंह ने मुख्य अभियंता को नोटिस का जवाब दिया।
इसे भी पढ़ें- Sapna Choudhary ने किया ऐसा डांस उड़ा दिया गर्दा, खूब दिखाए लटके-झटके आप भी देखें
क्या था जवाब
चीफ इंजीनियर जीएस बैरवा ने कहा कि उनके अंडर में तकरीबन 12 डिपार्टमें हैं 14 जुलाई को अचानक से इंस्पेक्शन किया था। इसमें तकरीबन 50 कर्मचारी अनुपस्थित थे। कर्मचारी अजीत सिंह को कार्यालय को समय पर नहीं आने पर नोटिस दिया था। नोटिस देने के बाद कर्मचारी ने जवाब दे दिया था। इस पर उसने अभद्र भाषा का जवाब लिखकर दिा था। जो कि मुझे मिल गया है। मैने बड़े अधिकारियों के लिए कर्रवाई के लिए पत्र लिखा है।