Toyota Fortuner को मिलेगा हाइब्रिड पावरट्रेन, ADAS के साथ Ford से लेगी टक्कर

Avatar photo

By

Saurav Kumar

New Toyota Fortuner: नई टोयोटा फॉर्च्यूनर 2024 फेसलिफ्ट को पेश कर दिया गया है। यह पहली बार है जब फॉर्च्यूनर में हाइब्रिड पावर ट्रेन दिया गया है। इसके अलावा इसके इंटीरियर और एक्सटीरियर में भी कई तरह के बदलाव देखे जा रहे हैं।

फॉर्च्यूनर को भारत सहित विश्व भर के सभी मार्केट में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। खासकर एशियन मार्केट में फॉर्च्यूनर की डिमांड काफी ज्यादा है। इसलिए कंपनी समय समय पर इसके नए वेरिएंट को लॉन्च करती रहती है। अब फॉर्च्यूनर के नए वेरिएंट को भी पेश कर दिया गया है।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

Toyota Fortuner Hybrid से Endevour को खतरा

इस नई हाइब्रिड पावर ट्रेन के साथ आने वाली टोयोटा फॉर्च्यूनर की सभी वेरिएंट को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। जल्दी ही इसे भारत में भी लाया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने इस पर अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

मुकाबला की बात करें तो इस सेगमेंट में फोर्ड एंडेवर (Ford Endeavour) आने वाली है। अगर फॉर्च्यूनर को इन सभी फीचर्स के साथ लाया जाता है तो यह फोर्ड एंडेवर से कड़ी टक्कर ले सकती है। टोयोटा ने नवंबर 2023 में अपनी मजबूत पिकअप Hilux का माइल्ड हाइब्रिड वेरिएंट यूरोपीय बाजार में लॉन्च किया था। इसे वहां ठीक-ठाक कर रिस्पांस मिल रहा है।

बढ़ जायेगा फॉर्च्यूनर का माइलेज

टोयोटा फॉर्च्यूनर में फिलहाल 2.8 लीटर का डीजल इंजन मिलता है। नई फॉर्च्यूनर में भी यही इंजन दिया जाएगा। हालांकि पहले जो पावर 204 पीएस और 500 न्यूटन मीटर का था। वह बढ़कर 220 पीएस और 542 न्यूटन मीटर का हो जाएगा।

यह फोर व्हील ड्राइव के साथ आती है जिस कारण से ऑफ रोड में काफी ज्यादा मजा आता है। टोयोटा फॉर्च्यूनर कभी से अपने माइलेज के लिए नहीं जाते जानी जाती थी। इसमें आपको 10 से 12 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज मिलता था जो अब 5% से बढ़ जाएगा। अगर आप टोयोटा फॉर्च्यूनर कितने की सोचता है तो थोड़ा इंतजार करें क्योंकि कुछ ही समय में नई फॉर्च्यूनर भारत में दस्तक दे सकती है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App