नई दिल्ली- मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सियासत तेज है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत से चुनावी मैदान में है। और केंद्र के नेता एक के बाद एक लगातार मध्य प्रदेश का दौरा कर रहे इस बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बाद अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मध्य प्रदेश दौरा जहां पर वह एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी ताकत से अपना रूप दिखा रही अब लोगों के मन में एक सवाल है। क्या भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेता मध्य प्रदेश में सत्ता को बचाने के लिए आ रहे हैं। या फिर कांग्रेस से डर कर अपनी राजनीतिक रोटियां सीखने के लिए आ रहे हैं।
इस बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता एक के बाद एक मध्य प्रदेश पहुंचकर चुनावी जनसभा को संबोधित कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा चलाई गई योजनाएं किए गए कामों का बखान करके मध्य प्रदेश की सियासत में एक बार फिर से हलचल मचा रहे उनका दावा है कि मध्य प्रदेश में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।
वहीं कांग्रेस की तरफ से दावा किया गया कि जिस तरीके से 2018 के विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की जनता ने कांग्रेस का साथ दिया कांग्रेस का समर्थन किया। इस तरीके से 2023 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से मध्य प्रदेश की जनता कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
मध्य प्रदेश में नामांकन प्रक्रिया चल रही है 30 अक्टूबर तक नामांकन प्रक्रिया के फॉर्म जमा हो सकते हैं उसके बाद 2 तारीख तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं नामांकन की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर 17 नवंबर को यहां पर मतदान होना 21 अक्टूबर से लगातार नामांकन भरने का सिलसिला शुरू हो गया।
भारतीय जनता पार्टी का और कांग्रेस के केंद्रीय नेता मध्य प्रदेश का दौरा कर रहे हैं क्योंकि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार और कांग्रेस दावा कर रही है। कि इस बार फिर से मध्य प्रदेश को अपने पाली में लाना है। और मध्य प्रदेश में अपनी सरकार बनाने तो वहीं भारतीय जनता पार्टी के दिग्गजों का कहना है। कि एक बार फिर से मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी इसको लेकर भी अब सियासत तेज है नेता जनता के बीच में जा रहे हैं। और बातचीत करते हुए अपने पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।