नई दिल्ली- मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होना उससे पहले हजारों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रत्याशी को टिकट न मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया इस प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही लेकिन हजारों के कार्यकर्ता की भीड़ के सामने पुलिस कुछ नहीं कर पा रही लिए हम आपको नीचे खबर में पूरी खबर विस्तार से बताते हैं।
बता दे कि कांग्रेस की तरफ से 229 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है।एक ऐसी विधानसभा है जिसके बारे में कांग्रेस अभी मंथन कर रही 229 उम्मीदवारों में से चिन्ह प्रत्याशियों का टिकट कटा उनके समर्थक का विरोध प्रदर्शन करने पर उतर आए है।
मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा भारतीय जनता पार्टी की तरफ से 228 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया जा चुका है दो सीटों पर अभी भारतीय जनता पार्टी मंथन कर रही है। तो कांग्रेस एक सीट पर मंथन कर रही लेकिन इस बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के आवास के बाहर सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ता जावरा विधानसभा के बताए जा रहे हैं वजह यह बताई जा रही है कि जिन प्रत्याशियों को टिकट नहीं मिला उनके समर्थक अब यह विरोध करते हुए नजर आ रहे हैं। भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है और कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन कार्यकर्ता मानने को तैयार नहीं है। हंगामा जारी है। प्रदर्शन जारी कांग्रेस के खिलाफ ही कांग्रेस कार्यकर्ता खड़े नजर आ रहे है।
17 नवंबर को मतदान होना है लेकिन उससे पहले राजस्थान की सियासत पूरी तरह से बदलती हुई नजर आ रही हर किसी के सवालों के जवाब कांग्रेस के पास नहीं है। यही वजह है कि कांग्रेस कार्यकर्ता खुद जमीन पर उतरकर प्रदर्शन करने में अपनी ही पार्टी के खिलाफ खड़े है।
बता दे कि कांग्रेस की तरफ से जो हजारों की संख्या में कार्यकर्ता है वह कमलनाथ के आवास के बाहर पहुंच गए हैं। यह कार्यकर्ता शाहजहांपुर नर्मदा पुरम जावरा विधानसभा के प्रत्याशियों के तौर पर टिकट न मिलने पर नाराजगी जाहिर की जा रही है।