नई दिल्ली- 2024 में लोकसभा चुनाव जिसको लेकर सभी पार्टियों जीत का दावा करती हुई नजर आ रही है। वहीं अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो देश का सबसे बड़ा राज्य जहां पर 80 लोकसभा सीटें है। यह ऐसा प्रदेश है जहां से प्रधानमंत्री चुनकर केंद्र का नेतृत्व करता है। भारत देश का नेतृत्व करता है।
अब यहां पर सांसद चिराग पासवान की एंट्री हो गई। जिसके बाद उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दे डाला। उन्होंने इंडिया गठबंधन को लेकर बड़ा दावा किया।यही नहीं सीएम नीतीश कुमार और लालू प्रसाद का भी जिक्र करते हुए क्या कुछ बोल गए आगे जानिए
जानकारी के अनुसार आपको बता दे की जमुई के सांसद चिराग पासवान ने बिहार के जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन पर भी हमला बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक दूसरे के धुर विरोधी रहे है।
चिराग पासवान ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे अभिभावक तुल्य है और मैं उनका सम्मान करता हूं। पीएम मोदी का प्यार और उनका नेचर हमेशा मुझसे मिलता आया है। देश के प्रति जिस तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का योगदान अतुल्य है।
सांसद चिराग पासवान ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहां की बिहार में जनता दल यूनाइटेड और राष्ट्रीय दल के संगठन पर भी हमला बोला गया है। उन्होंने और आगे कहा एक दूसरे के कट्टर विरोधी होने के बाद भी हम एक दूसरे से बातचीत करते हैं। आगे कहा सीएम नीतीश कुमार राष्ट्रीय जनता दल का विकल्प बनकर सत्ता में आए थे। उन्होंने लालू प्रसाद यादव कई शासन को जंगल राज्य में बदल दिया चिराग पासवान ने कहा लालू यादव और नीतीश कुमार सत्ता के लालच में एक दूसरे के साथ है नहीं तो लाल यादव और नितेश कुमार ने अपने गठबंधन के नेताओं में हमेशा धोखा दिया है। यही वजह है कि उन पर कोई राजनीतिक दल भरोसा नहीं करता है।
चिराग पासवान ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद की दावेदारी की अपेक्षा के साथ में ही इंडिया गठबंधन में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि हमारी भविष्यवाणी है। कि अगर नीतीश और लालू यादव की अपेक्षाएं पूरी नहीं हुई तो इंडिया गठबंधन से जल्द बाहर आ जाएंगे।