नई दिल्ली– मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव जिसको लेकर सर गर्मियां तेज हो गई। इस बीच भारतीय जनता पार्टी का केंद्र नेतृत्व में दूसरी लिस्ट जारी कर दी जिन नेताओं को इसमें जगह दी गई। वो सीएम पद के दावेदार भी बताई जा रहे हैं। क्या 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान की भूमिका बदलने वाली यह सबसे बड़ा सवाल लगातार इस लिस्ट के जारी होने के बाद बने हुए हैं।
जानकारी के अनुसार आपको बता दे कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी अब इस लिस्ट की जारी होने के बाद लगातार सवाल उठ रहे हैं। कि क्या मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भूमिका बदलने वाली है। क्योंकि इसमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को भी विधानसभा चुनाव का टिकट दिया गया बताया जा रहा है। कि तोमर इस चुनाव में मुरैना जिले की दामिनी विधानसभा सीट से मैदान में उतरेंगे।
यही नहीं आपको बता दे की नरेंद्र सिंह तोमर एक अकेले केंद्रीय मंत्री नहीं है जो मध्य प्रदेश से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके साथ दो केंद्रीय मंत्री और जो इस बार मध्य प्रदेश से चुनावी मैदान में है। जानकारी के अनुसार आपको यह भी बता दे की पार्टी ने इस बार मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कई सांसदों को मौका दिया खास बात यह है। पार्टी ने जिन सांसदों को विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारा है।
उनमें से लगभग सभी मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार भी माने जा रहे हैं। यही नहीं आपको बता दे की किस तरीके से भारतीय जनता पार्टी ने टिकटों का बंटवारा किया सबसे पहली चीज है कि उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर गणेश सिंह राकेश सिंह प्रीती पाठक और सांसद उदय प्रताप का नाम ज्यादातर शामिल नजर आ रहा है। इसके अलावा पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गी को भी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया है।