नई दिल्लीः उत्तर भारत में इन दिनों भीषण गर्मी ने जीना हराम कर दिया है, जिससे लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। हालात इतने बदतर हैं लोग अब धूप से बचने के लिए छाते का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे हर कोई परेशान है। दूसरी ओर राहत की बात यह है कि मानसून भी अपनी रफ्तार बनाए हुए है, जिससे देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर देखने को मिल रहा है।
अब मानसून राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में जल्द दस्तक देने जा रहा है। मानसूनी रफ्तार के बीच अब अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय भी लोगों के लिए शामत बना हुआ है, जिससे हर कोई काफी परेशान है। इससे गुजरात सहित कई राज्यों में भारी नुकसान की संभावना बनी है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
उठेंगी लहरें, होगी तेज बारिश
आईएमडी के मुताबिक, गुजरात में चक्रवात बिपरजॉय का खतरा सिर पर मंडरा रहा है, जिससे हर कोई काफी परेशान दिख रहा है। इसके चलते 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। समुद्री तटों पर 10 से 14 मीटर ऊंची लहरें उठेंगी और 25 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।
चक्रवात ‘बिपरजॉय’ से अधिक नुकसान होने की संभावना बनी हुई है। गुजरात के कच्छ में भी आंधी तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। बिपरजॉय’ बीते दिन गंभीर चक्रवात से कमजोर होकर बेहद गंभीर चक्रवात में तब्दील हुआ। इसके अलावा चक्रवात के रूप में 15 जून की शाम को जखाऊ बंदरगाह के पास सौराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
इन राज्यों में होगी तेज बारिश
मानूसनी बादल कई राज्यों में अपना सितम ढा रहे हैं, जिससे जगह-जगह पानी भरने से यातायात भी बाधित हो रहा है। आईएमडी के अनुसार, दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक सहित तमाम राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इसके अलावा देश की राजधानी दिल्ली में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाने की उम्मीद लगाई गई है।
राजधानी में 38-39 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद बनी हुई है। इसके अलावा 18 और 19 जून को बिजली की कड़कड़ाहट के साथ तेज बारिश की संभावना बनी हुई है।