Monsoon Update: IMD की ताजा भविष्वाणी, अगले 4 दिन गरजेंगे खूब बादल, चलेगी आंधी और बारिश की चेतवानी

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली: देशभर में मौसम का मिजाज (Weather Update) बहुत ही तेजी से बदलता हुआ नजर आ रहा है। देश के कई राज्यों में इस समय बारिश और बर्फबारी (Weather Forecast Today) को लेकर चेतवानी जारी कर दी गई है। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाके में आज मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलता हुआ दिख रहा है।

होली से पहले दिल्ली के कई इलाको में रुक रुककर बारिश देखने को मिली है, जिसके बाद दिल्ली का मौसम काफी ही ज्यादा सुहावना हो गया था। हालांकि, दिल्ली -नोएडा में आज एक बार फिर से तापमान बढ़ना शुरू हो गया है। राजधानी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए हुए देखने को मिलेंगे।

पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आज यानी 26 मार्च की रात पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिसके असर से एक बार फिर से बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज यानी 26 मार्च को बादल छाए रह सकते हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और सिक्किम में गरज के साथ बारिश होने की भविष्वाणी की गई है। मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में 29 मार्च तक भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

हिमालय क्षेत्र में बारिश की चेतवानी

एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में आने की संभावना जताई गई है, जिसकी वजह से 29 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इस बीच, 28 और 29 मार्च को हिमाचल प्रदेश में छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है।

इन राज्यों में बारिश की चेतवानी

पूर्वोत्तर असम और आसपास के क्षेत्र में आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम, त्रिपुरा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में हल्की बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। 29 मार्च तक पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग – अलग जगहों पर बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज, 26 मार्च को आसमान में बादल छाए छाए रह सकते हैं। वहीं, न्यूनतम तापमान आज 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। महीने के आखिरी दिनों में दिल्ली में भी बारिश के आसार जताये गए हैं। 29 और 30 मार्च को बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App