Monsoon Rains Forecast: IMD की ताजा भविष्वाणी, झुलसाती गर्मी के बीच अगले 3 दिन इन राज्यों में होगी भारी बारिश!

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। मार्च के महीने में देश के कई राज्यों (Weather Update) में गरज और बर्फबारी के साथ ही बारिश देखने को मिली थी। मौसम के तेवर में हर दिन बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्यों में मौसम (Monsoon Forecast) का मिजाज बहुत ही तेजी से बदलता हुआ दिख रहा है।

कुछ राज्यों में कभी झुलसाती गर्मी (Imd Alert Heatwave) और उमस भरी धूप से लोगों का जीना बेहाल हो रखा हुआ है। तो वहीं, अगले ही पल बादल भी धूप के साथ लुकाछिपी खेलते हुए दिख रहे हैं। अप्रैल महीने की शुरुआत होने के साथ ही कुछ राज्यों में भयंकर गर्मी को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, बहुत जल्द ही देश में कुछ राज्यों में प्री-मॉनसून बारिश (Pre- Monsoon Rainfall) अब देखने को मिलने वाली है। बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से भी राहत मिलेगी।

इन राज्यों में बरसेंगे मेघ

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने नवीनतम पूर्वानुमान में एक चेतावनी जारी की, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अगले तीन दिनों तक जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। जबकि, उत्तराखंड में अगले सात दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी हुई देखने को मिलेगी।

गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार में 6-9 अप्रैल तक गरज और बिजली चमकने के साथ ही बारिश बारिश होने की संभावना है, जबकि मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, मराठावाड़ा, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में भी 5-10 अप्रैल के बीच कुछ इलाकों में वर्षा देखने को मिल सकती है।

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की चेतवानी

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले सात दिन पूर्वोत्तर राजस्थान और अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी होने की संभावना है।

इसके अलावा 7 अप्रैल तक अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। असम और मेघालय में 5 अप्रैल को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। जबकि अगले दो दिन उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

अगले 5 दिनों तक इन राज्यों में लू की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, 6 अप्रैल तक विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना जताई गई है, जिसमें उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा शामिल हैं। इसके अलावा, तेलंगाना और विदर्भ में 5-6 अप्रैल को लू चलने की आशंका है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App