Monsoon Forecast: अगले 3 दिन कुदरत दिखाएगा अपना भयानक रूप! इन राज्यों में मूसलाधार बारिश की भविष्यवाणी

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। देशभर में मौसम का मिजाज (Weather Update) एक बार फिर से बदलता हुआ दिख रहा है। आज यानी 13 मार्च को नई दिल्ली (Delhi Weather) के कुछ इलाकों में शाम से हल्की बारिश जारी है। दिल्ली में आंशिकतौर पर बादल छाए हुए है। मौसम विभाग की मानें तो आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

बारिश होने की वजह से तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। यूपी की बात करें तो कल यानी 14 मार्च को बारिश होने की संभावना है।

यूपी में बारिश की चेतवानी

मौसम विभाग के मुताबिक, कल पश्चिमी यूपी के जिलों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, बरेली जैसे जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

इसके बाद 15 मार्च को यूपी में मौसम शुष्क बना हुआ रह सकता है। 16 मार्च को पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश हो सकती है। 17 मार्च को पूर्वी यूपी में हल्की बारिश हो सकती है।

दिल्ली में 14 मार्च को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, कल दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। आईएमडी के मुताबिक, कल दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। जबकि, 16 से 19 मार्च के दौरान दिल्ली में आंशिकतौर पर बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।

हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में स्थानीय मौसम कार्यालय ने मंगलवार को बिजली गिरने के साथ बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी की है।

इन राज्यों में बारिश की चेतवानी

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी के अनुसार, आज पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हल्की बारिश होगी। सिक्किम, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश की स्थिति देखने को मिलेगी। पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश और बर्फबारी होगी। 15 मार्च, 2024 तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App