Monsoon Forecast: सुबह – सुबह IMD की चेतवानी, अगले 3 दिन इन राज्यों में घनघोर बादल, तूफ़ान, आंधी और बारिश की भविष्वाणी

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों (Weather Forecast) में इस समय मौसम का मिजाज बहुत ही तेजी के साथ बदलता हुआ दिख रहा है। देश के कई राज्यों में (Weather Update) अभी भी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। वहीं, एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश की शुरुआत फिर से होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, 31 मार्च तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। राजधानी दिल्ली में आज यानी 27 मार्च को आसमान में बादल छाए हुए हैं। IMd के मुताबिक, 28 मार्च की रात से बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

पूरे दिन घने बादल छाए रहेंगे। 29 मार्च को भी बूंदाबांदी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। अधिकतम तापमान 39 से 35 के बीच और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। हालांकि, 30 मार्च से मौसम एक बार फिर से शुष्क हो जाएगा। 28, 29 और 30 मार्च को वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से पहाड़ी इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने मौसम बुलेटिन में 30 मार्च से अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में तीव्र वर्षा, आंधी और तूफ़ान को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने 30 मार्च तक उत्तरी क्षेत्र के कई हिस्सों में बारिश/बर्फबारी की भी घोषणा कर दी है। 30 मार्च तक रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में भी ऐसा ही मौसम देखने को मिल सकता है।

इन राज्यों में वर्षा की भविष्यवाणी

मौसम विभाग ने 30 मार्च तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ हल्की बारिश की भविष्वाणी की है। आईएमडी ने 30 मार्च तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज और बिजली के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। 30 मार्च को असम और मेघालय में भारी बारिश की भविष्यवाणी कर दी गई है।

आईएमडी ने 27 और 30 मार्च को बिहार में बारिश की भविष्यवाणी की है। जबकि, 30 मार्च को झारखंड और ओडिशा में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। 28-30 मार्च के दौरान पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की गई है। वहीं, 29 और 30 मार्च को राजस्थान, 30 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंधी और बिजली के साथ वर्षा देखने को मिल सकती है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App