Monsoon Forecast: बादलों की गरज से कांप उठेगी धरती, अगले 24 घंटे के अंदर इन राज्यों में मूसलाधार बारिश

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। देशभर में मौसम का मिजाज (Weather Forecast Today) बहुत ही तेजी से बदलता हुआ दिख रहा है। कुछ राज्यों में बारिश और बर्फबारी (Weather Alert) देखने को मिल रही है। तो वहीं कुछ राज्यों में तेज धूप अभी से लोगों को परेशान करने लगी है। अभी भी ज्यादातर राज्यों में सुबह और शाम के समय में हल्की ठंड का एहसास बरकरार है।

राजधानी दिल्ली की बात करें तो इन दिनों मौसम काफी ही ज्यादा खुशनमा बना हुआ है। सूरज की तपिश बढ़ने से तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है। अभी से ही सूरज की किरणें चुभने लगी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।

लगातार बदल रहे मौसम की वजह से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। यह लोगों के स्वास्थ्य पर असर डाल रहा है। मौसम बदलने की वजह से लोगों को सर्दी, जुकाम और बुखार जैसी बीमारियां हो रही हैं।

यूपी में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में इस समय मौसम सामान्य बना हुआ है। हालांकि आने वाले दिनों में यूपी के कुछ जिलों में तापमान में वृद्धि होने से गर्मी का एहसास होना शुरू हो जायेगा। उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में यूपी के कुछ शहरों में तापमान बढ़ने से तेज गर्मी महसूस हो सकती है। प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, मेरठ में गर्मी की वजह से लोगों का बहुत बुरा हाल हो सकता है।

इन राज्यों में बारिश की चेतवानी

मौसम विभाग की मानें तो 13 मार्च और 14 मार्च को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी की भविष्यवाणी की गई है।

इसके बाद मौसम की स्थिति में सुधार होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के क्षेत्रों में 13 मार्च को हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

आईएमडी ने 14 मार्च तक पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश होने की भविष्वाणी की गई है। गंगीय पश्चिम बंगाल क्षेत्र में 13 मार्च से 17 मार्च तक हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App