Monsoon Forecast: अगले 24 घंटे के दौरान इन राज्यों में तेज बारिश, तूफान और बादल गरजने की चेतवानी

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। इस समय देश के ज्यादातर राज्यों में भयंकर गर्मी (Weather Today Forecast) से लोगों का जीना बेहाल हो गया है। देश के अधिकतर राज्यों के तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विभोक्ष की वजह से उत्तर भारत के कई राज्यों के मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है।

आईएमडी की मानें तो जम्मू कश्मीर, उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मध्य प्रदेश (MP Weather Update) के मौसम में भी एक बार भी से बदलाव देखने को मिल सकता है, जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

अगले 24 घंटों में मध्य भारत में छिटपुट बारिश होने की आशंका जताई गई है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में बारिश को लेकर चेतवानी जारी कर दी गई है। आईएमडी ने ओडिशा और बिहार के लिए तूफान जारी कर दिया गया है।

लू की स्थिति

भारत के दक्षिणी क्षेत्र में, आईएमडी ने आगामी पांच दिनों के लिए गर्म और आर्द्र मौसम की भविष्यवाणी कर दी गई है। खासकर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में गर्म और आर्द्र मौसम मौसम देखने को मिल सकता है। इस बीच, मध्य प्रदेश, विदर्भ, उत्तरी कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और उत्तर भारत के आसपास के क्षेत्रों के लिए लू की चेतावनी जारी है।

दिल्ली में मौसम का हाल

राजधानी दिल्ली में इस पूरे हफ्ते मौसम रहने वाला है। इसके साथ ही दिन के तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने 4 अप्रैल को बादल छाने की आशंका जताई है। IMD के मुताबिक, पूरे सप्ताह दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है।

इन राज्यों में बारिश की चेतवानी 

एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। अगले 2 दिनों के दौरान सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App