Monsoon Forecast: उमस भरी गर्मी और तेज धूप के बीच अगले 2 दिन गरज, चमक के साथ जोरदार बारिश की भविष्वाणी

Avatar photo

By

Priyanka Singh


नई दिल्ली। पूरे उत्तर भारत में ठंड (Weather Today Update) की विदाई हो चुकी है और देश के ज्यादातर राज्यों में गर्मी ने दस्तक (Monsoon Forecast) देनी शुरू कर दी है। हालांकि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Weather Forecast) के चलते देश के कई राज्यों में गरज-चमक के साथ ही बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतवानी जारी कर दी गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, (IMD Alert Rainfall) छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ, झारखंड और मध्यप्रदेश में 19 से 20 मार्च तक हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। होली से पहले मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलता हुआ दिख रहा है। देश के अधिकांश राज्यों में धूप रहने की वजह से तापमान में वृ्द्धि देखने को मिल रही है।

दिल्ली-NCR में अब गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। अब लोगों को गर्मी का एहसास भी होने लगा है। हालांकि, सुबह और शाम के समय में अभी भी थोड़ी ठंड लोगों को महसूस हो रही है। आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली- NCR का अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल 

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में इस पूरे हफ्ते आसमान साफ रहने वाला है। हालांकि, बीच-बीच में आंशिक रूप से बादल भी छाए हुए देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में बारिश होने की कोई संभावना नहीं जताई गई है। इस हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

इन राज्यों में बारिश की चेतवानी

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी मंगलवार को ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग ने 19 से 23 मार्च तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग – अलग इलाकों में हल्की बारिश के साथ ही गरज और बिजली की चेतवानी जारी कर दी गई है।

वहीं, 20-23 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की बारिश/बर्फबारी का अनुमान लगाया गया है। उत्तराखंड में 21 मार्च से 23 मार्च के बीच छिटपुट बारिश हो सकती है।

आईएमडी के मुताबिक, 17 से 21 मार्च तक गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में गरज, चमक के साथ तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही 19 मार्च को ओलावृष्टि और आंधी की भी संभावना जताई गई है। बिहार में 19 से 21 मार्च तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App