Tata Nano Electric: टाटा नैनो हर किसी को याद होगी। यह देश ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे सस्ती कार थी। इसे रतन टाटा सर का सपना भी कहा जाता है। वह भारत के हर परिवार को चार पहिया वाहन में देखना चाहते थे। यही कारण है कि उन्होंने छोटे परिवार के लिए टाटा नैनो बनाया और उसे सिर्फ 1 लाख रुपए की कीमत में लांच किया। हालाकी कुछ महीनों बाद इसकी कीमत बढ़ गई थी।
लेकिन फिर भी इसने सबसे सस्ती कार होने का खिताब अपने नाम कर लिया है। आज भी यह खिताब नैनो के साथ बनी हुई है। लेकिन अब बाजार बदल चुका है अभी इलेक्ट्रिक वाहनों को भविष्य के रूप में देखा जा रहा है। यही कारण है कि सभी चाहते हैं कि टाटा नैनो फिर से उसी कीमत पर इलेक्ट्रिक वाहन के रूप में लांच हो। यह सपना जल्द ही साकार भी होने वाला है क्योंकि हाल ही में देश की पहली टाटा नैनो इलेक्ट्रिक रतन टाटा सर को भेंट की गई है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि इसे जल्द ही बाजार में भी लाया जाएगा।
Tata Nano Electric के फीचर्स
टाटा नैनो इलेक्ट्रिक में वह सभी फीचर्स मिलेंगे जो आज के समय के लिए उपयोगी है। यानी कि इसमें फास्ट चार्जिंग के साथ बेहतरीन रेंज ऑफर किया जाएगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह इलेक्ट्रिक कार 200 किलोमीटर का रेंज देगी। इसे उसी डिजाइन और सीटिंग कैपेसिटी के साथ लांच किया जाएगा। इसमें 72 वोल्ट का बैटरी पैक मिलने वाला है। साथ ही इस कार का वजन 800 किलोग्राम का होगा। इसमें कई एडवांस फीचर्स भी मिल सकते हैं। इन फीचर्स में इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग, फ्रंट पावर विंडोज, सेंट्रल लॉकिंग विद रिमोट, मैटेलिक पेंट शामिल हो सकता है।
जब से टाटा नैनो इलेक्ट्रिक का पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हुआ है, लोग इसके लॉन्चिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टाटा नैनो दिखने में बहुत ही खूबसूरत थी। इसका डिजाइन लड़कियों के साथ लड़कों को भी काफी पसंद आया था। 4 सीटर ऑप्शन में यह उस समय की एक बेहतरीन कार थी।
लोग उम्मीद जता रहे हैं टाटा नैनो इलेक्ट्रिक भी काफी कमाल की होगी और पैट्रोल वैरीअंट से ज्यादा सफलता हासिल करेगी। कई ऑटो एक्सपर्ट का मानना है कि टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक कार को ₹5 लाख से कम में लांच करेगी। यानी कि यह सबसे सस्ती 4 सीटर इलेक्ट्रिक कार बन सकती है।