Loksabha Elections 2024: बिहार में महागठबंधन आज करेगा सीटों का ऐलन, जानिए कांग्रेस की कितनी होगी हिस्सेदारी

Avatar photo

By

Vipin Kumar

LOKSABHA ELECTIONS 2024: देशभर में दिन लोकसभा चुनाव की रणभेरी सुनाई दे रही है, जहां सभी राजनीतिक दल अच्छा प्रदर्शन करने के लिए एड़ी से चोटी तक जोर लगा रहे हैं। बीजेपी के नेतृत्व में बना एनडीए के खिलाफ इंडिया गठबंधन इन दिनों अपनों से जूझता नजर आ रहा है, जिसके साथी दिन व दिन नाराज होते जा रहे हैं।

कभी बिहार में तो कभी महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन की गुत्थी खुलती नजर आ रही है। इससे बीजेपी के नेता खुलकर इंडिया गठबंधन पर निाशाना साध रहे हैं। अब दूसरे चरण का नामांकन शुरू हो चुका है, लेकिन बिहार में अभी महागठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा नहीं हो सका है। आरजेडी औ कांग्रेस शुक्रवार को एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने सीट बंटवारे की घोषणा कर सकते हैं।

कांग्रेस को मिल सकती हैं इतनी सीटें

बिहार महागठबंधन आज सीट बंटवारे की घोषणा कर सकता है। आरजेडी और कांग्रेस दोनों पार्टियों के शीर्ष नेताओं के बीच सिलसिलेवार बैठकों के बाद अब खींचतान खत्म होती दिख रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार में राजद कम से कम 26 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है। इसके साथ ही कांग्रेस को 9 सीटें मिलने की उम्मीद है।

कांग्रेस नौ सीटों पर और वामपंथी दल पांच सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी महा विकास अगाढ़ी (एमवीए) दोनों में सीट बंटवारे को लेकर बातचीत रुकी हुई है। सूत्रों के अनुसार, एमवीए इस सप्ताहांत तक सीट-बंटवारे के फॉर्मूले को अंतिम रूप देने को लेकर आश्वस्त है।

इस बीच वीरवार को कर्नाटक के हुबली में वीरशैव लिंगायत संतों ने धारवाड़ निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी की जगह लेने की मांग की है।

पंजाब में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी बीजेपी

शिरोमणि अकाली दल से गठबंधन नहीं होने पर बीजेपी पंजाब में अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। वह राज्य की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशियों को ऐलान जल्द करने वाली है। शिरोमणि अकाली दल ने गुरुवार को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की घोषणा की। इसमें हरियाणा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम भी बताए गए। यह पहला मौका होगा, जब पंजाब में बीजेपी अपने दम पर मैदान में कूदने जा रही है। इससे पहले शिरोमणि अकाली दल से गठबंधन था।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App