नई दिल्ली- 2024 में लोकसभा का चुनाव है।उसके पहले ही 28 दलों का बने इंडिया गठबंधन में दरारें बढ़ती जा रही है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच मनमुटाव को लेकर अब उत्तर प्रदेश की सियासत बढ़ गई है। यहां पर समाजवादी पार्टी अपने नए फार्मूले के तहत अलग कदम आगे बढ़ा रही है। किस तरफ समाजवादी पार्टी कम कर रही और उनका नया प्लान क्या 2024 की रणनीति क्या है आइए हम आपको खबर में विस्तार से बताते हैं।
जानकारी के अनुसार हम आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साइकिल चलाकर एक अलग मैसेज देने का काम किया है। उन्होंने साइकिल संदेश के जरिए 2024 के लोकसभा चुनाव को साधने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि A मतलब आगडा वर्ग भी पीडीए में नंबर वन पर आता है।
28 दल मिलकर बना इंडिया गठबंधन अब टूटने की कगार पर आ गया। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच दरारे बढ़ती जा रही है। इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने नए फार्मूले के तहत काम करते हुए नजर आ रहे है।
इंडिया गठबंधन के लिए बड़ी चुनौती क्योंकि इंडिया अलायंस में चुनावी तैयारी को लेकर एक अलग से और उठने शुरू हो गए। क्योंकि समाजवादी पार्टी अलग तरीके से हटकर अपने नए फार्मूले पर काम करती हुई नजर आ रही क्योंकि पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक को साधने के लिए अखिलेश यादव लगातार कम से कदम मिलाकर चलने का काम कर रहे हैं।
2024 के लिए बना इंडिया गठबंधन जब बटको का दौर चल रहा था। तो उस दौरान यह दावा किया गया था की वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन एनडीए के जनतांत्रिक गठबंधन को हरायेंगे। लेकिन क्या इस तरह की पड़ रही दरारे एनडीए गठबंधन को हर पाएगा। यह बड़ा सवाल लगातार बना हुआ है।
मध्य प्रदेश में सीट शेयरिंग के दौरान अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं दी जाएगी। जो मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ इंडिया गठबंधन के सबसे बड़े दल कांग्रेस ने किया है। वही उत्तर प्रदेश में उसके साथ किया जाएगा। यह बयान अखिलेश यादव का चर्चा में था। और इस बयान के बाद लगातार उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश की हर सीट पर लड़ने के लिए कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ तैयार है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 2024 को लेकर एक बड़े अभियान की शुरुआत की है। साइकिल यात्रा चलकर उन्होंने संदेश दिया कि 2024 में भारतीय जनता पार्टी को हटाने के लिए हम हर कदम उठाएंगे। उन्होंने और आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी को देश से हटाने के लिए सत्ता से हटाने के लिए हम जनता के बीच में जाएंगे। उनसे जुड़ेंगे और जागरूकता पैदा करेंगे। हम बीजेपी को हटाएंगे। उन्होंने साइकिल यात्रा के दौरान इन सब बातों का जिक्र किया। उन्होंने यह भी कहा कि यह यात्रा अब लखनऊ आई है। कई लोगों से पार्टी कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल होने की बात कह रहे थे। इस पार्टी और इस यात्रा को दूर-दूर और अलग-अलग तरीके से समर्थन मिलता हुआ नजर आ रहा है।